Nuh Violence के बाद Haryana में हाई अलर्ट, सोहना में बुधवार को बंद रहेंगे शैक्षणिक संस्थान, कई जगह इंटरनेट ठप

By अंकित सिंह | Aug 01, 2023

हरियाणा के नूंह जिले में हिंसा भड़कने के बाद गुरुग्राम के सोहना इलाके में सांप्रदायिक अशांति के कारण 2 अगस्त को सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। गुरुग्राम के जिला मजिस्ट्रेट ने इस संबंध में एक आदेश जारी किया है जिसमें कहा गया है कि पड़ोसी जिले नूंह में सांप्रदायिक तनाव के कारण असामाजिक तत्वों ने सड़कों को अवरुद्ध कर दिया है, जिससे क्षेत्र में शांति और सार्वजनिक व्यवस्था भंग हो सकती है। आदेश में लिखा है, 'किसी भी अप्रिय घटना से बचने और छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, 2 अगस्त, 2023 को जिला गुरुग्राम के सोहना उप-मंडल में सभी सरकारी और निजी शैक्षणिक संस्थानों को मौजूदा हालात में बंद करना आवश्यक समझा जाता है। जैसे ही राज्य में तनाव फैल गया, नूंह और गुरुग्राम, फ़रीदाबाद, पलवल और रेवाड़ी जिलों में लोगों के इकट्ठा होने पर प्रतिबंध लगा दिया गया।

गुरुग्राम में फिर हिंसा

गुरुग्राम के बादशाहपुर में मंगलवार दोपहर भीड़ ने एक भोजनालय में आग लगा दी और उससे सटी दुकानों में तोड़फोड़ की। पड़ोसी नूंह जिले में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के जुलूस पर हमले के बाद हुई सांप्रदायिक हिंसा के एक दिन बाद हिंसा का यह ताजा मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि दमकल की एक टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। बादशाहपुर में भीड़ ने एक समुदाय विशेष की कुछ दुकानों में तोड़फोड़ की और एक मस्जिद के सामने जय श्री राम के नारे भी लगाए। पुलिस ने बताया कि बादशाहपुर बाजार भी बंद कर दिया गया। 

 

इसे भी पढ़ें: गोरक्षक बनने का दावा करने वाले अधिकांश घरों में गायें नहीं, हरियाणा के डिप्टी CM बोले- हमें इस पर ध्यान देने की जरूरत


क्या है मामला

हरियाणा के नूंह जिले में भीड़ ने विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के जुलूस को रोकने की कोशिश कर कारों में आग लगा दी। इस दौरान होमगार्ड के दो जवानों की मौत हो गई और पुलिसकर्मियों समेत 15 लोग घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। केंद्रीय गृह मंत्रालय हरियाणा में केंद्रीय बलों की 15 कंपनियां भेज रहा है। दिल्ली से सटे गुरुग्राम के सोहना में भी हिंसा भड़क गई है। मुस्लिम बहुल नूंह में हिंसा की खबर फैलते ही, निकटवर्ती गुरुग्राम जिले के सोहना में उग्र भीड़ ने चार वाहनों और एक दुकान को आग लगा दी। प्रदर्शनकारियों ने एक सड़क पर घंटों तक आवागमन को बाधित रखा। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि पुलिस ने नूंह के एक शिव मंदिर से लगभग 2,500 पुरुषों, महिलाओं और बच्चों को बाहर निकाला। 

प्रमुख खबरें

4 साल बाद Nitish से मिले RCP Singh, क्या JD(U) में होगी उनकी वापसी?

Pakistan में असली vs नकली कश्मीरी पर जंग, PoK के PM और रक्षा मंत्री Khawaja Asif आपस में भिड़े

Ireland से शर्मनाक T20I हार के बाद Shreyas Iyer का कड़ा संदेश: किसी को हल्के में नहीं ले सकते

Dharmendra Pradhan पर PM मोदी ने दे दिया बड़ा संकेत? जन्मदिन वाले मैसेज के क्या मायने हैं