Independence Day के मद्देनजर Jammu & Kashmir में High Alert, नियंत्रण रेखा से राजमार्गों तक सुरक्षा का कड़ा पहरा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 14, 2026

 स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को जम्मू क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। पुलिस ने वाहनों की जांच के लिए उन्हें रोकना शुरू किया और सीमावर्ती जिलों, प्रमुख राजमार्गों तथा अन्य संवेदनशील स्थानों पर गश्त बढ़ा दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। स्वतंत्रता दिवस से जुड़ी गतिविधियों के बीच सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। तिरंगा यात्राओं, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान और स्वतंत्रता दिवस से जुड़े कई कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी देखने को मिल रही है। कस्बों और गांवों में घरों तथा इमारतों के ऊपर तिरंगा लहराता हुआ नजर आ रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि समारोहों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे क्षेत्र में व्यापक निगरानी व्यवस्था की है। सुरक्षा बल समारोह स्थल तक पहुंचने वाले सभी रास्तों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर कड़ी नजर रखे हुए हैं। शहर में रणनीतिक स्थानों पर त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) तैनात किए गए हैं। जम्मू-श्रीनगर और जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्गों पर सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है।

नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सेना, बीएसएफ और पुलिस बलों को शामिल करते हुए बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है। जम्मू जोन के पुलिस महानिरीक्षक भीम सेन तुती और उप महानिरीक्षकों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर पिछले एक सप्ताह में जम्मू क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए कई बैठकें की हैं। अधिकारियों को समारोह स्थलों के आसपास के क्षेत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और जहां तिरंगा फहराने के कार्यक्रम निर्धारित हैं, वहां पर्याप्त संख्या में बलों की तैनाती के निर्देश दिए गए हैं।

प्रमुख खबरें

MRPL में घातक विस्फोट के बाद शीर्ष प्रबंधन और यूनिट प्रमुख पर केस दर्ज

Durga Puja पास विवाद: ED ने बंगाल के पूर्व मंत्री Indranil Sen से की 10 घंटे पूछताछ

गुवाहाटी वनडे: Shubman Gill के सबसे तेज दोहरे शतक से India ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया

Kuldeep Yadav 200 ODI Wickets से 2 कदम दूर, गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के खिलाफ मौका