संदिग्ध गतिविधियों से जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट! सांबा, किश्तवाड़, राजौरी में सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान, पुंछ में सेना कमांडर ने लिया जायजा

By रेनू तिवारी | Dec 20, 2025

जम्मू-कश्मीर में संदिग्ध लोगों की गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने जम्मू क्षेत्र के सांबा, किश्तवाड़ और राजौरी में शुक्रवार को व्यापक तलाशी अभियान चलाया। अधिकारियों ने बताया कि जिलों में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू होने के बाद सतर्कता बढ़ा दी गई है। उन्होंने बताया कि तीन संदिग्ध व्यक्तियों की आवाजाही के बारे में मिली सूचनाओं के आधार पर पुलिस और सुरक्षा बलों के संयुक्त दलों ने सांबा जिले के घगवाल क्षेत्र मेंतलाशी अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने किश्तवाड़ जिले के सिंहपुरा इलाके में भी गहन तलाशी अभियान चलाया।

उत्तरी कमान मुख्यालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘सेना कमांडर उत्तरी कमान, लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने आतंकवाद रोधी गतिविधियों के लिए तैनात इकाइयों की परिचालन तैयारियों की समीक्षा करने के लिए शाहसितार, सुरनकोट (पुंछ) का दौरा किया।

इसे भी पढ़ें: Delhi Dense Fog | घने कोहरे के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर परिचालन बाधित, 177 उड़ानों को रद्द किया गया, ऑरेंज अलर्ट जारी

वहीं अगर तलाशी अभियान की बात की जाए तो सबसे संवेदनशील जगहों में राजौरी बना हुआ है। 19 दिसंबर को राजौरी में संदिग्ध लोगों की गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने जिले के विभिन्न गांवों में व्यापक तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, यह अभियान बृहस्पतिवार की आधी रात के आसपास शुरू किया गया था जो अभी जारी है। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों को जम्मू मंडल के राजौरी जिले के थानामंडी और मंजाकोट उपमंडलों के बीच स्थित कुछ गांवों में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी।

सूत्रों ने बताया, प्राप्त सूचना के आधार पर, 49 राष्ट्रीय राइफल्स, जम्मू कश्मीर पुलिस और विशेष अभियान समूह की संयुक्त टीमों ने आधी रात के दौरान इलाके की घेराबंदी कर दी। उन्होंने बताया कि सूर्योदय के बाद अभियान को फिर से तेज कर दिया गया और बेहरोते गली सहित कई इलाकों में आक्रामक तलाशी अभियान जारी है। 

प्रमुख खबरें

Congress Puducherry: कभी Congress का गढ़ रहे Puducherry में वापसी मुश्किल, Party के सामने अस्तित्व बचाने की चुनौती

संपत्ति विवाद पर Rajeev Chandrasekhar का पलटवार, बोले- डरा हुआ Congress ध्यान भटका रहा है।

Iran-US Ceasefire के बाद Kashmir में मनाया जा रहा जबरदस्त जश्न, शिया मुस्लिमों ने कहा, हमारा ईरान जीत गया

Tamil Nadu Election: तिरुवल्लूर में Udhayanidhi Stalin की हुंकार, बोले- हमने हर चुनावी वादा पूरा किया