शाहबानो मामले पर बनी फिल्म 'हक़' को हाई कोर्ट से हरी झंडी, बेटी की अर्जी खारिज।

By Ankit Jaiswal | Nov 06, 2025

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने हाल ही में एक याचिका को खारिज कर दिया है, जिसे शाहबानो बेगम की बेटी ने दायर किया था। यह याचिका हिंदी फिल्म ‘हक़’ की रिलीज़ पर रोक लगाने की मांग को लेकर दायर की गई थी। बता दें कि इस फिल्म में यामी गौतम धर और इमरान हाशमी मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं, और यह फिल्म प्रसिद्ध शाहबानो केस से प्रेरित है, जो 1985 में मुस्लिम तलाकशुदा महिलाओं के हक़ से जुड़ा एक ऐतिहासिक फैसला था।

हालांकि, इंदौर बेंच के जस्टिस प्रणय वर्मा ने याचिका को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि किसी व्यक्ति की प्रतिष्ठा या निजता उसके जीवन के साथ ही समाप्त हो जाती है, इसे किसी चल या अचल संपत्ति की तरह विरासत में नहीं पाया जा सकता। अदालत ने कहा कि मृत व्यक्ति के निजी जीवन पर आधारित सामग्री पर कानूनी वारिसों की सहमति अनिवार्य नहीं है।

गौरतलब है कि 1985 में सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने तलाकशुदा मुस्लिम महिलाओं को भरण-पोषण का अधिकार देने का मार्ग प्रशस्त किया था, जिसके बाद यह मुद्दा देशभर में बहस का केंद्र बन गया था। अब ‘हक़’ फिल्म के जरिए उस संघर्ष को सिनेमाई रूप में पेश किया जा रहा है, जिसे लेकर अब कानूनी अड़चन दूर हो चुकी हैं।

प्रमुख खबरें

CAG Report से Kejriwal के शीश महल का सच आया सामने, BJP बोली- Delhi की जनता का पैसा लुटाया, जारी किया Video

IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी का नहीं होगा आयोजन, BCCI ने इस कारण लिया बड़ा फैसला

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार