High Court ने आतंक वित्तपोषण मामले में आरोप तय करने के खिलाफ इंजीनियर रशीद की याचिका खारिज की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 28, 2026

दिल्ली उच्च न्यायालय ने जेल में बंद जम्मू-कश्मीर के बारामूला से लोकसभा सदस्य शेख अब्दुल रशीद उर्फ ​​इंजीनियर रशीद की उस याचिका को बुधवार को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने आतंक के वित्तपोषण मामले में उनके खिलाफ आरोप तय किए जाने को चुनौती दी थी।

आतंक के वित्तपोषण मामले में गैरकानूनी गतिविधियां (निवारण) अधिनियम के तहत राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद रशीद 2019 से तिहाड़ जेल में बंद हैं।

बारामूला के सांसद रशीद ने 2024 के लोकसभा चुनावों में उमर अब्दुल्ला को हराया था। वह जम्मू-कश्मीर में अलगाववादियों और आतंकी समूहों को वित्तीय सहायता देने के आरोपों में मुकदमे का सामना कर रहे हैं।

एनआईए की प्राथमिकी के अनुसार, व्यवसायी और सह-आरोपी जहूर वटाली से पूछताछ के दौरान रशीद का नाम सामने आया। अक्टूबर 2019 में आरोप पत्र दाखिल होने के बाद, मार्च 2022 में एक विशेष एनआईए अदालत ने रशीद और अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 120बी (आपराधिक साजिश), धारा 121 (सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ना) और धारा 124ए (राजद्रोह) के और यूएपीए के तहत आतंकवादी कृत्यों और आतंक के वित्तपोषण से संबंधित अपराधों के लिए आरोप तय किए।

प्रमुख खबरें

Gold, Silver के दाम में भारी वृद्धि, Jewellers बोले हमारी कमर टूट जाएगी, सर्राफा बाजार में हड़कंप, घर में रखे सोने का क्या होगा?

Urvashi Rautela Cannes 2026 | उर्वशी रौतेला ने बोल्ड शीयर सिल्वर गाउन में बिखेरा जलवा, पांचवीं बार किया भारत का प्रतिनिधित्व

Kerala CM की रेस में Venugopal का नाम, Wayanad में Rahul-Priyanka को चेतावनी- ये अगला Amethi बनेगा

Rawalpindi के Nur Khan Airbase पर Iran के कई संदिग्ध विमान, नई साजिश का संकेत