ममता सरकार को हाई कोर्ट का निर्देश, बहाल करें शुभेंदु अधिकारी की सुरक्षा

By अंकित सिंह | Jul 03, 2021

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच लगातार आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति जारी है। राजनीतिक दल एक-दूसरे पर जमकर आरोप लगाते हैं। चुनाव बाद हुई हिंसा को लेकर भी भाजपा लगातार तृणमूल कांग्रेस और ममता सरकार पर निशाना साधती है। हिंसा की विभिन्न याचिकाओं पर हुई सुनवाई के बाद कलकत्ता हाईकोर्ट ने ममता बनर्जी की सरकार को नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी की सुरक्षा बहाल करने का निर्देश दिया। ममता बनर्जी की नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस की सरकार ने शुभेंदु अधिकारी की सुरक्षा को वापस ले लिया था। आपको बता दें कि शुभेंदु अधिकारी को दी गई सुरक्षा को 18 मई को वापस ले लिया गया था। इसके बाद भाजपा नेता ने इसे हाई कोर्ट ने चुनौती दी थी। सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से यह भी सवाल किया कि आखिर शुभेंदु अधिकारी की सुरक्षा वापस क्यों ली गई? शुभेंदु अधिकारी को केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जेड-श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। शुभेंदु ने कोर्ट से कहा था कि उन्हें तीन क्षेत्रों में राज्य सरकार की मदद चाहिए जिसमें पायलट कार, रूट लाइनिंग और जनसभाओं की निगरानी शामिल है। 

प्रमुख खबरें

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया