एआईटीए के चुनाव के खिलाफ Somdev की अपील पर उच्च न्यायालय ने नोटिस जारी किया

By Prabhasakshi News Desk | Sep 24, 2024

नयी दिल्ली । दिल्ली उच्च न्यायालय ने अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) से इस महीने के अंत में होने वाले चुनाव के खिलाफ याचिका पर अपना पक्ष रखने को कहा है। आरोप है कि यह चुनाव कथित तौर पर खेल संहिता का उल्लंघन है। न्यायमूर्ति पुरुषेंद्र कुमार कौरव ने पूर्व भारतीय एकल टेनिस खिलाड़ी सोमदेव देववर्मन और युगल खिलाड़ी पूरव राजा की याचिका पर खेल संघ और केंद्र को नोटिस जारी किया और कहा कि चुनाव याचिका के परिणाम के अधीन होंगे। 

न्यायालय ने याचिकाकर्ता से चुनाव के निर्वाचन अधिकारी को इस मामले में पक्ष बनाने को कहा और प्रतिवादी पक्षों से अपने जवाब दाखिल करने को कहा। न्यायालय ने कहा कि यदि बाद में चुनावों को संहिता का उल्लंघन करते हुए पाया जाता है तो निर्वाचित पदाधिकारियों को कार्य करने की अनुमति नहीं दी जाएगी तथा उनके स्थान पर एक स्वतंत्र संस्था नियुक्त की जा सकती है। 

न्यायमूर्ति पुरुषेंद्र ने कहा, ‘‘मैं रोक नहीं लगा रहा हूं। चुनाव के लिए बहुत तैयारी की आवश्यकता होती है। यदि चुनाव प्रक्रिया मौजूदा निर्देशों की अवहेलना करते हुए संचालित की जाती है तो पदाधिकारियों को कार्य करने से रोक दिया जाएगा। फिर हम किसी को तदर्थ (निकाय) के रूप में नियुक्त करने पर विचार करेंगे...उस चुनाव को रद्द कर दिया जाएगा।’’ न्यायालय ने आदेश दिया, ‘‘इस बीच प्रतिवादी संख्या दो का चुनाव रिट याचिका के परिणाम के अधीन होगा। चुनाव का परिणाम प्रकाशित नहीं किया जाएगा।’’ मामले की अगली सुनवाई 14 अक्टूबर को होगी।

प्रमुख खबरें

एक दशक बाद Angelina Jolie का छलका दर्द, Brad Pitt से तलाक के बाद से सिंगल है, जाहिर की अपनीये ख्वाहिश

July Hindu Festival List: जगन्नाथ रथयात्रा से गुरु पूर्णिमा तक, यहां देखें हिंदू त्योहारों की पूरी लिस्ट

Kia Seltos अब और भी Smart, ADAS Level 2 के साथ लॉन्च हुए दो New Variants, जानें नई कीमत

कभी शादियों में ₹5,000 के लिए गाते थे Diljit Dosanjh, बयां किया बचपन का वो दौर जब बीमार होना भी एक Luxury थी