RG कर कॉलेज में हुई तोड़भोड़ पर हाईकोर्ट ने बंगाल सरकार को लगाई फटकार, कहा- यह स्थानीय प्रशासन की विफलता

By अंकित सिंह | Aug 16, 2024

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल परिसर में हुई तोड़फोड़ और भीड़ के हमलों के मामले की सुनवाई की। यह घटना स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रव्यापी 'रिक्लेम द नाइट' विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई थी। कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने तोड़फोड़ को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार की कड़ी आलोचना की और इसे "राज्य मशीनरी की पूर्ण विफलता" बताया।

इसे भी पढ़ें: Mamata Banerjee ने किया दावा, RG Kar Hospital में तोड़फोड़ करने वाले BJP और लेफ्ट के लोग थे

उपद्रवियों ने अस्पताल में घुसकर आपातकालीन वार्ड, नर्सिंग स्टेशन, दवा स्टोर और बाह्य रोगी विभाग के कुछ हिस्सों में तोड़फोड़ की। यह घटना उस समय हुई जब पश्चिम बंगाल में महिलाएं अस्पताल परिसर के अंदर एक पोस्ट-ग्रेजुएट ट्रेनी डॉक्टर के कथित बलात्कार और हत्या के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही थीं। हमलावरों द्वारा की गई तोड़फोड़ में कई लोग घायल हो गए, जिनमें कुछ पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं। इस बीच, बलात्कार और हत्या के विरोध में सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रही।

प्रमुख खबरें

कोयल से हुई बात (व्यंग्य)

Coimbatore में Rahul Gandhi का नो शो, K Annamalai बोले- INDIA गठबंधन में सब ठीक नहीं है

Modi Cabinet Meeting में लिये गये बड़े फैसले, राजस्थान को रिफाइनरी और मेट्रो की सौगात, देश के किसानों को फिर दिया बड़ा तोहफा

Janhvi Kapoor ने Shikhar Pahariya संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Podcast में किया प्यार का इजहार