कानून व्यवस्था की समस्या है, पुलिस अब तक क्यों नहीं कर पाई गिरफ्तार, ममता सरकार को हाई कोर्ट ने लगाई फटकार

By अभिनय आकाश | Feb 20, 2024

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने मंगलवार को संदेशखाली अशांति पर पश्चिम बंगाल सरकार को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि राज्य को फरार तृणमूल कांग्रेस नेता शाहजहां शेख का समर्थन नहीं करना चाहिए, जिन पर कई महिलाओं ने यौन उत्पीड़न और जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। अदालत ने भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के संदेशखाली जाने की अनुमति के अनुरोध पर सुनवाई करते हुए यह भी कहा कि वह शाहजहां शेख को आत्मसमर्पण करने के लिए कहेगी। अदालत ने कहा कि हम उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कहेंगे, देखते हैं वह क्या करता है।' उन्होंने कहा कि अधिक महत्वपूर्ण बात यह है कि जिस व्यक्ति ने पूरे मामले की साजिश रची वह अभी भी फरार है।

इसे भी पढ़ें: बंगाल में क्यों निष्क्रिय किए जा रहे हैं आधार कार्ड? प्रधानमंत्री को लिखी गई चिट्ठी

अदालत ने कहा कि उसे राज्य सरकार द्वारा प्रोत्साहित नहीं किया जा सकता। प्रथम दृष्टया यह दिखाने के लिए सामग्री है कि उसने नुकसान पहुंचाया है...अगर एक व्यक्ति पूरी आबादी को फिरौती के लिए बंधक बना सकता है, तो सत्तारूढ़ सरकार को उसका समर्थन नहीं करना चाहिए। संदेशखाली में कई महिलाओं ने शाहजहां शेख और उनके समर्थकों पर जबरदस्ती जमीन हड़पने और यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। 

प्रमुख खबरें

US Wildfire: अमेरिका के Reno में वनाग्नि का कहर, 90 हजार लोगों को सुरक्षित निकलने की अपील

West Tripura Floods | वेस्ट त्रिपुरा में भारी बारिश से हावड़ा और कथाखाल नदियां उफान पर, 1,300 से अधिक लोग राहत शिविरों में स्थानांतरित

ED ने Cyber Fraud में दो आरोपी पकड़े, 30,000 करोड़ के लेनदेन की हो रही जांच

Punjab Governor Gulab Chand Kataria ने Fazilka बॉर्डर पर BSF पोस्ट का दौरा किया