कोलकाता में बारिश से संबंधित मौतों पर उच्च न्यायालय ने रिपोर्ट मांगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 26, 2025

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल सरकार, कोलकाता नगर निगम (केएमसी) और निजी बिजली कंपनी सीईएससी को शहर में मूसलाधार बारिश के कारण हुई 11 लोगों की मौत के मामले में अलग-अलग रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। इनमें से नौ की मौत बिजली का करंट लगने से हुई।

पीठ में न्यायमूर्ति अपूर्व सिन्हा रे भी शामिल थे। पीठ ने राज्य सरकार, केएमसी और सीईएससी को नवंबर के पहले सप्ताह के अंत तक अलग-अलग रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया, जिसके बाद मामले पर फिर से सुनवाई की जाएगी।

मंगलवार को रात भर हुई मूसलाधार बारिश से कोलकाता और उसके आसपास के जिले पूरी तरह ठहर गए। यह लगभग चार दशकों में सबसे भारी बारिशों में से एक थी। चौबीस घंटे से भी कम समय में हुई 251.4 मिलीमीटर बारिश 1986 के बाद से सबसे अधिक थी।

प्रमुख खबरें

एक्शन नहीं लिया तो अराजकता फैलेगी, केजरीवाल समेत 5 AAP नेताओं के खिलाफ अदालत की आपराधिक अवमानना का नोटिस जारी

Hardik Pandya और Surya बाहर, यॉर्कर किंग Jasprit Bumrah के हाथ में MI की कमान

Taliban ने दिया भारत को अफगान-पाक बॉर्डर का ठेका, 46 मिलियन डॉलर की बड़ी डील!

NSDF Fund पर बड़ा खुलासा: खिलाड़ियों की ट्रेनिंग का पैसा Civil Services अफसरों पर खर्च