भाजपा के तीन दिवसीय आयोजन को लेकर उच्च न्यायालय सख्त किया नोटिस जारी, निर्णय का कांग्रेस ने किया स्वागत

By दिनेश शुक्ल | Aug 24, 2020

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में भाजपा के तीन दिवसीय सदस्यता अभियान को लेकर उच्च न्यायालय की ग्वालियर खण्ड़पीठ में दायर याचिका पर उच्च न्यायालय द्वारा सोमवार को पारित आदेश को कांग्रेस ने स्वागत योग्य बताया है। कांग्रेस के मीडिया प्रभारी (ग्वालियर-चम्बल संभाग) के.के. मिश्रा ने आदेश का स्वागत करते हुए कहा कि माननीय उच्च न्यायालय ने कोविड़-19 को लेकर गृह मंत्रालय की गाइड लाइन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ उन्हीं कलेक्टर, एस.पी. को कार्यवाहीं करने हेतु अधिकृत किया है, जो इस तरह का उल्लंघन करने और करवाने वालों के सहयोगी/दोषी रहे हो तो उनके विरूद्ध कार्यवाहीं कौन करेगा।

प्रमुख खबरें

नेपाल की फेवा झील में तैरते समय बड़ा हादसा, डूबने से बिहार के भारतीय पर्यटक की हुई मौत

कोटा के सरकारी कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा को लेकर एनएसयूआई और एबीवीपी में झड़प

नौसेना में शामिल होगा स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि, समुद्री हितों की रक्षा के लिए तैयार: राजनाथ सिंह

World Cup में हार के बाद Portugal टीम में बड़ा फेरबदल, Cristiano Ronaldo पर बोले नए कोच Jorge Jesus