मॉक ड्रिल पर गृह मंत्रालय में उच्च स्तरीय बैठक, पीएम मोदी से मिले NSA अजित डोभाल

By अंकित सिंह | May 06, 2025

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बीच केंद्र सरकार ने 7 मई को दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में राष्ट्रव्यापी नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल की घोषणा की है। कल होने वाली राष्ट्रव्यापी ड्रिल तीन श्रेणियों में कुल 259 स्थानों पर आयोजित की जाएगी। 7 मई को देश के विभिन्न हिस्सों में हवाई हमले के सायरन बजेंगे, क्योंकि नागरिक मॉक ड्रिल में भाग लेंगे, जिसका उद्देश्य युद्ध की स्थिति में खुद को सुरक्षित रखना है।

इसे भी पढ़ें: नेहरू और इंदिरा की विदेश नीति के कारण आज रूस भारत के साथ... कांग्रेस का बड़ा दावा

गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों से "नए और जटिल खतरों" से निपटने के लिए मॉक ड्रिल करने को कहा है। गृह मंत्रालय के संचार के अनुसार, मॉक ड्रिल के दौरान किए जाने वाले उपायों में हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन का संचालन, नागरिकों को "शत्रुतापूर्ण हमले" की स्थिति में खुद को बचाने के लिए नागरिक-रक्षा पहलुओं पर प्रशिक्षण देना और बंकरों और खाइयों की सफाई करना शामिल है। निर्धारित मॉक ड्रिल के तहत, राज्य क्रैश-ब्लैकआउट उपायों, महत्वपूर्ण संयंत्रों और प्रतिष्ठानों को समय से पहले छिपाने से संबंधित अधिकारियों की प्रतिक्रिया को मापेंगे। वे निकासी योजनाओं का भी पूर्वाभ्यास करेंगे।

प्रमुख खबरें

Nepal Flash Floods: नेपाल में तबाही के बाद भी जारी जिंदगी की तलाश, बाढ़ में 675 लोगों की मौत; करीब 3 हजार अब भी लापता

Harmanpreet Singh बोले- Hockey World Cup से डिफेंस सुधारने की सीख मिली

Team India के खिलाड़ियों का Bengaluru में Fitness Test, नए सत्र की तैयारी शुरू

Argentina ने Women World Cup जीतकर रचा इतिहास, शूटआउट में नीदरलैंड को हराया