पाकिस्तान के सिंध प्रांत के हिंदू मंदिरों में उच्च सुरक्षा अलर्ट : पुलिस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 18, 2023

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में इस सप्ताह डकैतों के गिरोह द्वारा एक हिंदू मंदिर पर रॉकेट से हमला करने के बाद अधिकारियों ने प्रांत के मंदिरों में उच्च सुरक्षा अलर्ट का आदेश दिया है और 400 पुलिस कर्मियों को तैनात किया है। हमलावरों ने रविवार को सिंध प्रांत के काशमोर इलाके में मंदिर और आसपास के हिंदुओं के घरों पर हमला किया। ‘जियो न्यूज’ पोर्टल की खबर के अनुसार, सिंध पुलिस प्रमुख गुलाम नबी मेमन ने पूरे प्रांत के मंदिरों की सुरक्षा के लिए हाई अलर्ट का आदेश दिया है। खबर में अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि मंदिरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न रेंज और जिलों में 400 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। पुलिस कर्मी प्रशासनिक आधार पर सुरक्षा कर्तव्य निभाएंगे और मंदिरों में तैनात सभी कर्मियों को भी दो महीने के लिए सुरक्षा कर्तव्यों का काम सौंपा गया है।

मंत्री ने सोमवार को प्रांतीय विधानसभा के पटल पर एक प्रश्न का उत्तर देते समय यह अपील की। मुत्तहिदा कौमी मूवमेंट-पाकिस्तान (एमक्यूएम-पी) के विधायक मंगला शर्मा ने कहा कि नदी क्षेत्रों में भारी हथियारों से लैस डाकुओं ने सिंध में एक मंदिर पर हमला करने के लिए रॉकेट लॉन्चर का इस्तेमाल किया। शर्मा ने कहा कि घटना के बाद समुदाय डर के साये में जी रहा है। दूसरी ओर, एस्सरानी ने सदन को बताया कि डकैतों ने प्रांत के मंदिरों पर हमला करने की भी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में हिंदू समुदाय ने कुछ भी गलत नहीं किया है, इसलिए उनके पूजा स्थलों को नुकसान नहीं पहुंचाया जाना चाहिए। पाकिस्तान की अधिकतर हिंदू आबादी सिंध प्रांत में बसी हुई है जहां वे मुस्लिम निवासियों के साथ संस्कृति, परंपराएं और साझा करते हैं।

प्रमुख खबरें

Jose Mourinho का बड़ा खुलासा: Real Madrid के प्रस्ताव पर संशय में थे Rodri, इसलिए Barcelona जाना ही बेहतर

WTC Points Table की रेस में पिछड़ा Sri Lanka, India के खिलाफ 2nd Test से पहले 3 स्टार खिलाड़ी चोटिल होकर बाहर

बेंगलुरु नहीं अब Chennai में होगा Duleep Trophy Final, BCCI ने क्रिकेट फैंस के लिए लिया बड़ा फैसला

IndiGo Website Down: तकनीकी खराबी से ठप हुई इंडिगो की ऑनलाइन बुकिंग, Airline ने यात्रियों को दी बड़ी सलाह