तेज रफ्तार डंपर ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत

By दिनेश शुक्ल | Apr 19, 2021

इंदौर। मध्य प्रदेश की व्यवसायिक राजधानी इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह भीषण सड़क दुर्घना में दो युवतियों की मौत हो गई। यहां एक तेज रफ्तार डंपर ने मोटरसाइकिल को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल चला रहा युवक तेजी से उछलकर सड़क के किनारे गिर गया, जबकि मोटरसाइकिल पर बैठी दो युवतियां बीच सड़क पर गिरने से डंपर की चपेट में आ गई और उनकी मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है।

 

इसे भी पढ़ें: शिवराज सरकार देगी निर्धन उपभोक्ताओं को तीन माह का मुफ्त राशन

घटना के बाद डंपर वहां से तेज गति से निकल गया। वही मोटरसाइकिल चला रहे युवक को भी चोट आई है। हादसे के बाद मुख्य मार्ग पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम हटवाया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया। फिलहाल पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर शवों को अस्पताल भिजवाया है।

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश से 22 सितंबर से विदा हो सकता है Monsoon, IMD ने दी जानकारी

Prayagraj में पूर्व प्रधान की हत्या के मामले में मुठभेड़ के बाद 4 आरोपी गिरफ्तार

Shivraj Singh Chouhan ने किया Bihar Flood प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, हर संभव केंद्रीय मदद का भरोसा दिया

Gorakhpur में अंतर-राज्यीय अवैध हथियार गिरोह का पर्दाफाश, Goldy Brar गैंग से जुड़े व्यक्ति समेत 5 गिरफ्तार