High Uric Acid कंट्रोल करने में मददगार है यह घरेलू चाय, सिर्फ 3 चीजों से करें तैयार

By दिव्यांशी भदौरिया | Oct 27, 2026

आज के समय में लोग यूरिक एसिज के बढ़ने से काफी परेशान हैं। जैसे ही रिपोर्ट में यूरिक एसिड का लेवल बढ़ता है वैसे ही लोग डाइट में प्रोटीन कम करने की सलाह देने लगते हैं। यदि आप यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए प्रोटीन बहुत कम लेते हैं, तो इसका असर आपकी सेहत पड़ता है।

यूरिन एसिड बढ़ने पर नजर आते हैं ये लक्षण

- जोड़ो में दर्द, अकड़न और सूजन

- पैर के अंगूठे, एड़ी या टखने में तेज दर्द

- पैरे तलवों में रेडनेस जोड़ों के आसपास की त्वचा का रंग बदलना

- रात में बार-बार यूरिन आना

यूरिक एसिड कम करने में मदद कर सकती है यह चाय

सामग्री
लौंग- 2
तेजपत्ता- 1
दालचीनी- 1 छोटा टुकड़ा

विधि

- सभी चीजों को पानी में डालकर उबालें।

- 5-7 मिनट उबालने के बाद इसे छान लें।

- इसे गुनगुना ही पिएं।

यूरिक एसिड कैसे कंट्रोल करेगी यह चाय?

- लौंग में यूजेनॉल होता है। इसके साथ ही इसमें  एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व मौजूद होते हैं, जो कि सेहत को बेहतर बनाते हैं। यह सूजन को भी कम करते हैं।

- तेजपत्ते में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। यह मेटाबॉलिक हेल्थ को दुरुस्त करता है। इससे ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम होता है।

- दालचीनी ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करती है, इंसुलिन रेजिस्टेंस को कम करती है, जो कि मेटाबॉलिज्म के लिए फायदेमंद है। 

प्रमुख खबरें

Chandrababu Naidu ने YS Jagan से पूछा सवाल, पैतृक संपत्ति पर क्यों नहीं सुन रहे मां की सलाह

Science Conclave में बोले PM Modi, नई सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत, करना है दुनिया का नेतृत्व

Israel Election: 1981 के बाद पूर्वाह्न 10 बजे तक सर्वाधिक 16.68 प्रतिशत मतदान दर्ज

नेतन्याहू के हारते ही ईरान में तबाही, इजरायल का क्या है सीक्रेट प्लान?