कविता लिखकर केसीआर की बेटी ने किया छात्राओं का समर्थन, सिंदूर हो या फिर हिजाब... महिलाएं करेंगी फैसला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 10, 2022

हैदराबाद। तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) की नेता कल्वाकुंतला कविता ने पड़ोसी राज्य कर्नाटक में “हिजाब” को लेकर चल रहे विवाद का जिक्र करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि महिलाओं को यह तय करने दें कि वे क्या पहनने में सहज महसूस करती हैं। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी कविता ने ट्वीट कर कहा, ‘‘ जिस तरह अपने माथे पर सिंदूर लगाना मेरी पसंद है, उसी तरह हिजाब पहनना मुस्कान की पसंद है। महिलाओं को यह तय करने दें कि उन्हें क्या पहनना पसंद है और वह क्या पहनने में सहज महसूस करती हैं।’’ 

प्रमुख खबरें

Dollar निर्भरता घटाने वाले mBridge प्रोजेक्ट से Saudi Central Bank बाहर निकला

Mahalakshmi Vrat पर खूबसूरत लुक के लिए ट्राई करें ये 4 Kada Payal Designs

Rahul Gandhi पर CM Yogi का तीखा हमला, हामिद अंसारी के बयान पर भी उठाए सवाल

Kerala University में राजनीतिक गतिविधियों पर रोक के मसौदे का कर्मचारी यूनियन ने किया विरोध