Travel Tips: मानसून में घूमने के लिए परफेक्ट है साउथ इंडिया का ये हिल स्टेशन, बस इन बातों का रखें खास ख्याल

By अनन्या मिश्रा | Aug 23, 2023

अक्सर मानसून में हम सभी का मन बाहर घूमने का होता है। कई बार कार लेकर हम लॉन्ग ड्राइव पर निकल जाते हैं। मानसून में बाहर घूमने का अपना ही मजा होता है। हालांकि अगर आपने कहीं दूर जाकर छुट्टियां बिताने का मन बनाया है। तो ऐसे में कुर्ग जाना एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है। बता दें कि मानसून में कुर्ग की खूबसूरती काफी बढ़ जाती है। यह साउथ इंडिया का सबसे फेमस और पॉपुलर हिल स्टेशन है। 

इसे भी पढ़ें: Travel Tips: लखनऊ की शान है रूमी गेट और जामा मस्जिद, इन जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

कपड़ों की पैकिंग

अगर आप भी मानसून में कुर्ग घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आप को कपड़ों की पैकिंग पर विशेष तौर पर ध्यान देना चाहिए। बेहतर होगा कि कपड़ों की पैकिंग के दौरान आप हल्कि रेनकोट या फिर पोंचो, जल्दी सूखने वाले कपड़े और वॉटरप्रूफ जूते जरूर रखें। इसके अलावा आप छाता भी रख सकते हैं।


मौसम को लेकर रहें अपडेट

मानसून में कुर्ग घूमना एक अच्छा ऑप्शन है। लेकिन घर से निकलने के दौरान कुर्ग के मौसम की जानकारी लेते रहें। क्योंकि कुर्ग में भारी बारिश होती है। जिसके कारण सड़कें बंद हो जाती हैं। इस दौरान आपको किसी तरह की परेशानी न हो, इसलिए मौसम का अपडेट लेना न भूलें।

एक्टिविटीज करें प्लान

वैसे तो कुर्ग में करने के लिए काफी कुछ है। लेकिन अगर आप ट्रैकिंग आदि के शौकीन हैं, तो आपको यहां पर मानसून में नहीं आना चाहिए। क्योंकि मानसून में भारी बारिश की वजह से ट्रैकिंग जैी एक्टिविटीज सेफ नहीं मानी जाती हैं। इसलिए मौसम के हिसाब से अपनी ट्रिप बनाएं। मानसून में आप कॉफी बागानों और वॉटरफॉल आदि को देख सकते हैं। इसके अलावा लोकल मार्केट्स और म्यूजियम आदि भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।

घूमने के दौरान लोकल ड्राइवर करें हायर

अगर आप भी घूमने के दौरान किसी परेशानी का सामना नहीं करना चाहते हैं, तो आपको लोकल ड्राइवर हायर करना चाहिए। क्योंकि मानसून में कुर्ग की सड़कें काफी फिसलन भरी हो सकती हैं। इसलिए खुद वाहन चलाना काफी दिक्कत और रिस्की साबित हो सकता है। ऐसे में आप लोकल ड्राइवर की मदद से कुर्ग में घूम सकते हैं। बता दें कि वहां के लोकल ड्राइवर सड़कों की कंडीशन और इलाके के बारे में जानकारी रखते हैं।

जरूर ले जाएं ये चीजें

मानसून में कुर्ग घूमने के दौरान आपको कुछ जरूरी चीजों को अवश्य लेकर जाना चाहिए। इनसेक्ट रिपेलेंट, सनस्क्रीन और फर्स्ट एड किट और रेन गियर आदि ले जाना ना भूलें। मानसून में यह चीजें मच्छरों के प्रकोप और तेज धूप आदि से बचाव करेगा। इसलिए यात्रा के दौरान इन चीजों की आपको जरूरत पड़ सकती है।

प्रमुख खबरें

Vilasrao Deshmukh Birth Anniversary: जब हारे थे Election, फिर दमदार Comeback कर दो बार बने थे Maharashtra के CM

Delhi की Azadpur Mandi से चेतावनी, Fuel Price Hike से महंगी होंगी सब्जियां और फल

Yogi सरकार पर Akhilesh का बड़ा हमला, बोले- Fake Encounters से खड़ा किया आपराधिक तंत्र

नौतपा की भीषण Heatwave में कैसे रहें Safe? जानें Doctor के ये जरूरी Health Tips