ट्रम्प पर हिलेरी की छह अंक की बढ़त: चुनाव सर्वेक्षण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 31, 2016

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर किए गए एक ताजा सर्वेक्षण के मुताबिक हिलेरी क्लिंटन अपने प्रतिद्वंदी डोनाल्ड ट्रम्प पर अब भी बढ़त बनाए हुए हैं। हालांकि अंतर धीरे-धीरे कम होते हुए छह अंक पर पहुंच गया है जबकि इस महीने की शुरूआत में उन्हें 13 अंक की बढ़त हासिल थी। एनबीसी न्यूज: सर्वे मंकी वीकली द्वारा आज जारी चुनाव सर्वेक्षण के मुताबिक डेमोक्रेटिक पार्टी उम्मीदवार हिलेरी के पास पंजीकृत मतदाताओं के 48 फीसदी का समर्थन प्राप्त है जबकि रिपब्लिकन ट्रम्प के पक्ष में 42 फीसदी मतदाता हैं।

 

पिछले हफ्ते हिलेरी को ट्रम्प पर आठ अंक की जबकि अगस्त की शुरूआत में उन्हें 13 अंक की बढ़त हासिल थी। पिछले एक हफ्ते में यह अंतर कम हुआ है। वहीं, ट्रम्प ने अपनी चुनाव प्रचार टीम में नयी नियुक्तियां की हैं जिनका उद्देश्य उनके चुनाव प्रचार को कारोबार की तेजी प्रदान करना है। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव आठ नवंबर को होने हैं।

प्रमुख खबरें

West Bengal में अनमैप्ड वोटर्स की SIR सुनवाई रोकी गई, अब क्या करने वाला है चुनाव आयोग?

पंजाब विधानसभा में वीबी-जी राम जी’ कानून के खिलाफ प्रस्ताव लाना संविधान के विरुद्ध: शिवराज सिंह चौहान

तमिलनाडु में कांग्रेस और DMK में क्या लफड़ा हो गया? UP का जिक्र, कर्ज की फिक्र ने बढ़ाया सियासी पारा

Avatar Fire and Ash Collection | जेम्स कैमरन की अवतार 3 ने दुनिया भर में 750 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार किया, भारत में भी दमदार प्रदर्शन