Durga Puja में इस साल बांग्लादेश से भारत नहीं आएंगी हिल्सा मछली, यूनुस सरकार ने निर्यात पर लगाया प्रतिबंध

By अभिनय आकाश | Sep 09, 2024

दुर्गा पूजा के आगमन के साथ ही बंगाल के घरों की रसोई सरसों के मसाले में लिपटी हिल्सा की सुगंध से सराबोर नजर आती है। लेकिन बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना के गद्दी छोड़ने के बाद अब कार्यवाहक सरकार ने हिल्सा के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है। इससे दुर्गा पूजा से पहले बांग्लादेशी इलिश (बंगाली में मछली को इसी नाम से जाना जाता है) की कमी हो गई है और कीमतें बढ़ गई हैं। हालाँकि, हिल्सा ने प्रतिबंध से बचते हुए भारत पहुँचने का एक रास्ता खोज लिया है और बांग्लादेशी पद्मा इलिश संभवतः दुर्गा पूजा के दौरान अधिक कीमत पर उपलब्ध होगी। 

इसे भी पढ़ें: भारत से Sheikh Hasina को प्रत्यर्पित कराने के लिए बांग्लादेश आवश्यक कदम उठाएगा

बांग्लादेशी अखबार ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में इलिश के निर्यात के संबंध में, बांग्लादेश के मत्स्य पालन और पशुधन मंत्रालय की सलाहकार, फरीदा अख्तर ने पुष्टि की कि सरकार ने स्थानीय उपभोक्ताओं के लिए पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबंध लगाया है। बांग्लादेश के मत्स्य पालन और पशुधन मंत्रालय की सलाहकार फरीदा अख्तर ने पिछले सप्ताह कहा था कि हम इलिश को निर्यात करने की अनुमति नहीं दे सकते जबकि हमारे अपने लोग उन्हें खरीद नहीं सकते।

प्रमुख खबरें

Shreyas Iyer पर BCCI का बड़ा एक्शन, पहली ही गलती पर लगा 12 लाख रुपये का भारी जुर्माना

Global Market में भूचाल: Crude Oil की तेजी ने Gold को दिया 17 साल का सबसे बड़ा झटका।

Bosnia ने रचा इतिहास! 4 बार की चैंपियन Italy को पेनल्टी में हराकर World Cup में बनाई जगह।

Gujarat को 19,000 Crore की सौगात, PM Modi बोले- Deesa Airbase से और मजबूत होगी सीमा