कोविड 19: हिमा दास 1 महीने की सैलरी करेंगी दान, ट्वीट कर बताई यह बात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 27, 2020

नयी दिल्ली। भारत की स्टार फर्राटा धाविका हिमा दास ने कोविड 19 महामारी के खिलाफ लड़ाईमें असम सरकार की मदद के लिये अपनी एक महीने की तनख्वाह देने का फैसला किया है। एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता और 400 मीटर में अंडर 20 विश्व चैम्पियन हिमा गुवाहाटी में इंडियन आइल में मानव संसाधन अधिकारी है। उन्होंने ट्वीट किया ,‘‘ यह समय एक साथ खड़े होने और एक दूसरे की मदद का है। मैं कोरोना वायरस के खिलाफइस लड़ाई में असम आरोग्य निधि खाते में एक महीने का वेतन दे रही हूं। ’’

 इसे भी पढ़ें: Covid-19: इस पूर्व दिग्गज भारतीय खिलाड़ी ने दान की सैलरी और पेंशन

इससे पहले बैडमिंटन स्टार पी वी सिंधू, पहलवान बजरंग पूनिया, बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली, क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी दान दे चुके हैं। असम में भी तक एक भी पॉजीटिव मामला नहीं आया है लेकिन देशव्यापी लॉकडाउन का वहां भी सख्ती से पालन हो रहा है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World Cup 2026: USA ने छुड़ाए Team India के पसीने, Suryakumar की कप्तानी पारी से मिली पहली जीत

Epstein Files के दबाव में हुई India-US Deal? Sanjay Singh ने PM Modi पर लगाए संगीन आरोप

Tamil Nadu में स्टालिन की हुंकार, Assembly Elections में Mission 200 का लक्ष्य, बोले- NDA को देंगे करारा जवाब

IND vs USA Live Cricket Score: बुमराह-संजू के बिना उतरेगी Team India, USA ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी