Hima, Sojan ने आईजीपी में स्वर्ण जीता, कई स्पर्धाओं में बमुश्किल तीन प्रतियोगियों ने भाग लिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 20, 2023

स्टार फर्राटा धाविका हिमा दास ने सोमवार को यहां इंडियन ग्रां प्री-एक एथलेटिक्स स्पर्धा के 200 मीटर में 23.79 सेकेंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता जबकि लंबी कूद में एंसी सोजान ने 6.49 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास से सुर्खियां बटोरीं। असम की हिमा ने यहां लक्ष्मीबाई नेशनल कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन में महिलाओं की 200 मीटर दौड़ में महाराष्ट्र की ऐश्वर्या कैलाश मिश्रा (24.81) और केरल की वीके विस्मया (24.82) को हराकर स्वर्ण जीता। इस बीच, सोजन ने छह मीटर से लंबी छलांग लगाई और 6.49 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ जीत हासिल की, जो एशियाई खेलों के क्वालीफाइंग मानक 6.45 मीटर से अधिक है।

 इस आयोजन में हालांकि बहुत कम शीर्ष एथलीटों भाग ले रहे है। कई स्पर्धाओं में सिर्फ तीन एथलीट ही चुनौती पेश कर  रहे थे। महिलाओं की ऊंची कूद और पुरुषों की त्रिकूद में केवल दो प्रतियोगी थे, पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़ में चार, महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ में तीन खिलाड़ियों ने ही हिस्सा लिया।  महिलाओं की गोला फेंक में तीन, 800 मीटर महिला में तीन और महिलाओं की 5000 मीटर में तीन प्रतिभागियों ने भाग लिया। हरियाणा के कृष्ण कुमार पुरुषों की 800 मीटर दौड़ में शीर्ष पर रहे। उन्होंने एक मिनट 47.26 सेकंड का समय लिया।

सेना के इस धावक ने एशियाई खेलों के क्वालीफाइंग मानक एक मिनट 49.05 सेकंड से काफी कम समय लिया। पुरुषों की 5000 मीटर दौड़ में उत्तर प्रदेश के तीन धावकों ने एशियाई खेलों के क्वालीफाइंग मानक 14 मिनट से कम समय लिया। अभिषेक पाल (13 मिनट 51.14 सेकंड) ने अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। गुलवीर सिंह दूसरे और मोहम्मद नूर हसन तीसरे स्थान पर रहे।

प्रमुख खबरें

Election Commission ने AAP को चुनाव प्रचार गीत को संशोधित करने को कहा, पार्टी का पलटवार

Jammu Kashmir : अनंतनाग लोकसभा सीट के एनपीपी प्रत्याशी ने अपने प्रचार के लिए पिता से लिये पैसे

Mumbai में बाल तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, चिकित्सक समेत सात आरोपी गिरफ्तार

‘आउटर मणिपुर’ के छह मतदान केंद्रों पर 30 अप्रैल को होगा पुनर्मतदान