भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन ने कहा आज हमारे भारत देश का नेतृत्व दुनिया को नेतृत्व दे रहा है

By विजयेन्दर शर्मा | Sep 01, 2021

शिमला। भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन ने कहा आज हमारे भारत देश का नेतृत्व दुनिया को नेतृत्व दे रहा है । हमारे नेतृत्व की दुनिया भर में ख्याति है । भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है और भाजपा की शक्ति को बढ़ाना हम सभी का कर्तव्य है । सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी की मजबूती के लिए काम करना है अपने लिए नहीं , कार्यकर्ता अपने बारे में सोचने से पहले अपनी पार्टी के बारे में सोचे । पार्टी खुद आपके बारे में सोचेगी । जो सही दिशा में काम करता है कोई न कोई आंख उसे देख रही होती है ।

 

उन्होंने ने कहा को मैंने प्रदेश में स्वयं अनेकों त्रिदेव सम्मेलन में भाग लिया है, त्रिदेव सम्मेलनों से भाजपा की शक्ति बढ़ी है। उन्होंने कहा की कार्यकर्ता पार्टी का पिल्लर है । यह पिल्लर मजबूती से खड़ा रहे तो पार्टी दोगुना मजबूती से आगे बढ़ेगी । उन्होंने कार्यकर्ताओं को रिलैक्स होकर काम करने नसीहत दी ।

 

 

इसे भी पढ़ें: गोविंद सिंह ठाकुर की अध्यक्षता राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर शिक्षा, आकलन और मूल्यांकन योजना पर कार्यशाला आयोजित

 

 

उन्होंने कहा कि सभी अपने क्षेत्र के बारे में सोचें । सभी कार्यकर्ताओं को विषय की गंभीरता व कार्यपद्धति को समझने की कोशिश करनी चाहिए । हम सबको संगठन के विषयों की जानकारी होनी चाहिए तथा केंद्र व प्रदेश सरकार , जिला , मंडल सहित अपने सभी क्षेत्रों की जानकारी होना जरूरी है ।

 

 

उन्होंने कहा की केंद्र व प्रदेश में भाजपा मजबूत है , जबकि कांग्रेस इस समय पूरी तरह टूटी हुई है । कांग्रेस एक दिशाहीन एवं नेतृत्वहीन हो चुकी है । उन्होंने कहा की हिमाचल से राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा , केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर शीर्ष नेतृत्व में विराजमान है जो प्रदेश की बड़ी उपलब्धि है ।

प्रमुख खबरें

राजस्थान Panchayat Election में दोपहर एक बजे तक 46.15 प्रतिशत वोटिंग दर्ज

Mayawati का दावा: UP में केवल BSP सरकार ही दे सकती है गरीबों और वंचितों को न्याय

गोकुल डेयरी पर कब्जे के प्रयास का आरोप, Satej Patil ने 9 नवंबर को विरोध मार्च की घोषणा की

Dhanteras पर Yam Deepam समेत 13 दीपक जलाने की परंपरा और इन्हें रखने के सही स्थान