हिमाचल भाजपा अध्यक्ष ने जमात के सदस्यों को बताया 'मानव बम'

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 05, 2020

शिमला। हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने शनिवार को आरोप लगाया कि तबलीगी जमात के सदस्यों ने ‘मानव बम’ की तरह घूम-घूमकर देश में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए किए गए प्रयासों पर पानी फेर दिया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘केंद्र और राज्य सरकारों ने कोरोना वायरस से निपटने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी। लेकिन तबलीगी जमात के सदस्य सहित कुछ लोग मानव बम की तरह घूमकर सारे प्रयासों पर पानी फेर रहे हैं।’’

उन्होंने दावा किया कि देश में करीब 130 करोड़ भारतीय लॉकडाउन के निर्देशों का पालन कर रहे हैं लेकिन ‘‘कुछ अमानवीय’’ लोग महामारी को रोकने के सारे प्रयासों को व्यर्थ साबित कर रहे हैं। गौरतलब है कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में कोरोना वायरस से जुड़े कुल मामलों में 30 प्रतिशत जमात से जुड़े हुए हैं।

प्रमुख खबरें

12 August, 2026 Stock Market Updates: सेंसेक्स में बढ़त के बीच Godrej Consumer के शेयरों में कोहराम, CEO के इस्तीफे से 10% की भारी गिरावट

Himachal Pradesh में Petrol-Diesel महंगा, सुक्खू सरकार ने लगाया नया Widow and Orphan Cess

Bab al-Mandeb में Houthi Rebels का बड़ा हमला: 3 पाकिस्तानी नागरिकों की मौत, Global Shipping पर गहरा संकट

खत्म हुआ इंतजार! Cristiano Ronaldo और Georgina की हुई Wedding, पोस्ट की Ring Photo