PM मोदी से मिले जयराम ठाकुर, हिमाचल के स्वर्ण जयंती समरोह के लिए किया आमंत्रित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 18, 2020

नयी दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें राज्य की स्थापना के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया। ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश 25 जनवरी, 2021 को अपनी स्थापना के 50 साल पूरे होने के अवसर पर डिजिटल माध्यम से स्वर्ण जयंती समारोह मनाएगा और इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री को राज्य की जनता को आशीर्वाद देने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री ने ठाकुर को मुख्यमंत्री के रूप में तीन साल का कार्यकाल पूरा करने के लिए बधाई दी और साथ ही राज्य के स्वर्ण जयंती समारोहों के लिए भी शुभकामनाएं दी। 

इसे भी पढ़ें: PM मोदी ने फिर किया 'असत्याग्रह', किसानों से माफी मांगकर कृषि कानून लें वापस: सुरजेवाला 

एक आधिकारिक बयान के अनुसार उन्होंने प्रधानमंत्री को ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट नागचला की वर्तमान स्थिति से अवगत करवाया और विभिन्न मंजूरी शीघ्र प्रदान करने का भी आग्रह किया। उन्होंने राज्य में ‘बल्क ड्रग फार्मा पार्क’ की स्थापना के संबंध में प्रधानमंत्री से अनुरोध किया और बताया कि राज्य ने देश में स्वदेशी वस्तुओं के निर्माण के लिए ‘इलेक्ट्रिक डिवाइस मैनुफेक्चरिंग हब’ स्थापित करने का प्रस्ताव भी दिया है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को पिछले तीन वर्ष के दौरान प्रदेश की प्रगति के बारे में जानकारी दी और राज्य में चल रही विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं की स्थिति से अवगत कराया। उल्लेखनीय है कि मौजूदा राज्य सरकार 27 दिसम्बर, 2020 को अपने तीन वर्ष पूरे कर रही है।

प्रमुख खबरें

फर्जी Passport बनवाकर UAE गया बांग्लादेशी नागरिक Chennai Airport पर पकड़ा गया

बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत का Jailer 2 फीवर! Drishyam 3 की कमाई में गिरावट, जानिए 16वें दिन का कलेक्शन

Navratri Saptami पर Maa Kalaratri के लिए गुड़ से बनाएं Paneer Khurma

Anant Singh के बयान से सियासी बवाल, JD(U) ने किया Nitish Kumar का बचाव