BJP vs Cong । अपने बयान से पलटीं हिमाचल कांग्रेस प्रमुख! अनुराग ठाकुर के सवाल पर दिया यह जवाब

By अंकित सिंह | Sep 20, 2022

हिमाचल प्रदेश में इस साल विधानसभा के चुनाव प्रस्तावित हैं। हिमाचल प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच ही अब तक चुनाव होता रहा है। लेकिन आम आदमी पार्टी के आने से इस बार का चुनाव दिलचस्प हो गया है। इन सबके बीच हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का एक बयान आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद से हिमाचल प्रदेश की राजनीति गर्म हो गई। प्रतिभा सिंह के बयान पर कांग्रेस नेताओं की भी हवाइयां उड़ने लगी। इसका सबसे बड़ा कारण यह था कि प्रतिभा सिंह का बयान गांधी परिवार के खिलाफ था। कई नेता डैमेज कंट्रोल में आए। लेकिन भाजपा ने इसे बड़ा मुद्दा बना दिया। अपने बयान में प्रतिभा सिंह ने कहा था कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को महत्व और समय नहीं देते। यही कारण है कि पार्टी के भीतर असंतोष बढ़ा है। 

इसे भी पढ़ें: क्या कांग्रेस से नाराज हैं आनंद शर्मा ? अहम मौके पर रहे नदारद, हिमाचल चुनाव से पहले मुश्किल में ग्रैंड ओल्ड पार्टी

प्रतिभा सिंह ने कहा कि कुछ दिन पहले एक इंटरव्यू में मैंने पार्टी और कई विषयों पर बात की लेकिन मेरे कहे गए शब्दों को अलग एंगल देकर दर्शाया गया है। गांधी परिवार मेरे लिए मेरे अपने परिवार जैसा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ठीक वैसे ही हैं जैसे मेरे अपने बच्चे जिन्हें मैं कोई भी सलाह दे सकती हूं। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि मैं और मेरा परिवार गांधी परिवार के लिए सबसे बड़ा प्यार और सम्मान साझा करते हैं। वीरभद्र सिंह के निधन के बाद से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी बेहद मददगार और प्यार करने वाले रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार ने भी हमेशा हिमाचल प्रदेश और उसके लोगों के साथ एक विशेष बंधन साझा किया है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के लिए भी बहुत मेहनत की है और हमेशा पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के योगदान का सम्मान करते रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर