जवान की शहादत पर हिमाचल कांग्रेस के प्रवक्ता दीपक शर्मा ने जताई गहरी संवेदना

By विजयेन्दर शर्मा | Jul 24, 2021

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता दीपक शर्मा ने हमीरपुर ज़िला के भोरंज क्षेत्र के रहने वाले सेना के जवान  कमल देव वैद्य की शहादत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी शहीद को नमन करती है और गहरा शोक प्रकट करती है।ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें और शोकसंतप्त परिवार को इस अपूर्णीय क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करें। जम्‍मू कश्‍मीर के पुंछ इलाके में माइन ब्लास्ट में हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला का 27 वर्षीय जवान शहीद हो गया है। कमल देव वैद्य हमीरपुर जिला की भोरंज तहसील के घुमारवीं गांव का रहने वाला था। सेना के अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार माइन ब्‍लास्‍ट के दौरान जवान बुरी तरह से घायल हो गया था, जिसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन उसका निधन हो गया। 

इसे भी पढ़ें: वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह अर्की विधानसभा सीट से लड़ सकती हैं उपचुनाव

शहीद कमल देव के पिता मदन लाल दिहाड़ी मजदूरी करते हैं तथा माता वनीता देवी गृहणी हैं। 32 वर्षीय बड़े भाई देवेंद्र कुमार ने होटल मैनेजमेंट डिप्लोमा किया है तथा घर पर ही है। दो बहनें इंदूबाला व शशिवाल हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। शहीद कमलदेव को गाने का भी काफी शौक था व वह अकसर कार्यक्रमों में माहौल खुशनुमा बना देते थे।शहीद की पार्थिव देह आज शाम साढ़े तीन बजे हेलिकाप्‍टर के माध्‍यम से आइआइटी हमीरपुर के मैदान में पहुंचेंगी। इसके बाद कुछ देर में घर में रखने के बाद साढ़े चार बजे के करीब शहीद का अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।

प्रमुख खबरें

लोकसभा में मीराबाई चानू समेत राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेता खिलाड़ियों को दी गई बधाई

आंध्र प्रदेश: बैडमिंटन मैच का सेमीफाइनल हारने के बाद रियल एस्टेट कारोबारी ने चलाई गोलियां, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Kriti Sanon Birthday: Heropanti से शुरू हुआ सफर, Engineering छोड़ आज बनीं Bollywood की सफल Producer-Actress

ऐसा हमला जो पहले कभी न हुआ हो, Donald Trump ईरान पर करना चाहते थे विध्वंसक स्ट्राइक, अमेरिकी कमांडर की सलाह ने बदला इरादा