हिमाचल चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, विधायक पवन काजल और लखविंदर सिंह राणा भाजपा में हुए शामिल

By अनुराग गुप्ता | Aug 17, 2022

शिमला। हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से ग्रैंड ओल्ड पार्टी 'कांग्रेस' को बड़ा झटका लगा है। आपको बता दें कि कांग्रेस विधायक पवन काजल और लखविंदर सिंह राणा ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर समेत कई भाजपा नेता मौजूद रहे।

विधानसभा चुनाव से पहले पवन काजल और लखविंदर सिंह राणा का भाजपा में शामिल होना कांग्रेस के लिए बहुत बड़ा झटका माना जा रहा है। हालांकि कांग्रेस आलाकमान को इसकी भनक पहले ही लग गई थी। जिसके बाद उन्होंने पवन काजल को कार्यकारी अध्यक्ष पद से हटा दिया था और उनके स्थान पर पूर्व सांसद चंद्र कुमार को जिम्मेदारी सौंपी थी।

इसे भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश: कांग्रेस ने पुरानी पेंशन योजना को लेकर विधानसभा से बहिर्गमन किया

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी की ओर से पार्टी संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस संबंध में मंगलवार की देर रात को आदेश जारी किया। जिसके माध्यम से पूर्व सांसद चंद्र कुमार को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

प्रमुख खबरें

ट्रंप-मस्क की इस गलती ने मोदी को बनाया 10 गुना ताकतवर, अब अमेरिका पर ही 100% टैरिफ लगेगा?

Operation Sindoor के बाद पहली बार भारत ने किया सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास, 40 देशों की Airforce को सामने देख Rajnath Singh ने दे दिया बड़ा संदेश

केजरीवाल से प्रशांत भूषण तक, 2000 से ज्यादा प्रदर्शनकारी पकड़े गए, अब-तक क्या एक्शन हुआ?

कॉजपा के Delhi प्रदर्शन पर यूपी सीमाओं पर कड़ी सुरक्षा, कई ट्रेनें रद्द