Himachal Election: कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी, 300 यूनिट मुफ्त बिजली और एक लाख रोजगार देने का वादा

By अंकित सिंह | Nov 05, 2022

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की ओर से घोषणा पत्र जारी कर दिया गया है। घोषणा पत्र के जरिए ही युवाओं और महिलाओं को साधने की कोशिश की जा रही है। घोषणा पत्र में कहा गया है कि पहले ही कैबिनेट में 1 लाख रोजगार देने का फैसला लिया जाएगा। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश में 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का भी वादा किया गया है। महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये दिए जाएंगे। साथ ही साथ स्मार्ट विलेज की नींव रखने की बात कही गई है। 5000 किलोमीटर सड़क बनाने का काम होगा। कांग्रेस की ओर से पर्यटन पर भी जोर देने की बात कही जा रही है। कांग्रेस की ओर से घोषणा पत्र का नाम हिमाचल हिमाचलियत और हम रखा गया है।

प्रमुख खबरें

Football जीत के बाद जल उठा Paris, जश्न के दौरान भड़की हिंसा, 22 हजार Police जवान सड़कों पर।

Penalty Shootout में टूटा Arsenal का सपना, PSG लगातार दूसरी बार बना Europe का चैंपियन

यूरोपीय मूल्यों से भारतीय विरासत तक, New Delhi में खुली Rabindranath Tagore की विचार यात्रा

AI और Semiconductor पर India-US की बड़ी डील, Tech सेक्टर में आएगा अरबों का Investment