हिमाचल में बर्फबारी बनी आफत! सुरंग के पास फंसे 300 पर्यटकों को पुलिस ने बचाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 03, 2021

शिमला। हिमाचल प्रदेश पुलिस ने ताजा बर्फबारी के बाद रोहतांग में अटल सुरंग के निकट फंसे 300 से अधिक पर्यटकों को वहां से सुरक्षित बाहर निकाला। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। कुल्लू के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह कुछ पर्यटक सुरंग पार कर गए थे लेकिन शाम में उन्हें बर्फबारी की वजह से लाहौल में रूकने की कोई जगह नहीं मिली और फिर मनाली लौटने के दौरान वे रास्ते में फंस गए। सिंह ने बताया कि लाहौल-स्पीति पुलिस ने कुल्लू पुलिस के साथ तालमेल बैठाकर पर्यटकों को वहां से निकालने के लिए शाम में सुरंग से वाहनों को भेजा लेकिन ये वाहन बर्फ और फिसलन भरी सड़क होने की वजह से रास्ते में ही फंस गए। करीब 70 वाहनों को पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकालने के कार्य में लगाया गया, इसमें 48 सीट वाली बस, 24 सीट वाली पुलिस बस और पुलिस त्वरित प्रतिक्रिया दल भी शामिल था।

इसे भी पढ़ें: गजेंद्र सिंह शेखावत का तीखा हमला, कहा- तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल में ‘मां, माटी और मानुष’ को ठगा

हिमाचल प्रदेश के लिए मंगलवार को ‘येलो’ चेतावनी जारी करते हुए मौसम विभाग ने तीन जनवरी से पांच जनवरी के बीच और आठ जनवरी के लिए मध्यम और ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान लगाया था। मनाली को लाहौल-स्पीति घाटी से जोड़ने वाली 9.02 किलोमीटर लंबी अटल सुरंग दुनिया की सबसे लंबी राजमार्ग सुरंग है। सामरिक रूप से महत्वपूर्ण यह सुरंग हिमालय की पीर पंजाल श्रृंखला में औसत समुद्र तल से करीब 10,000 फीट की ऊंचाई पर अति-आधुनिक विशिष्टताओं के साथ बनाई गई है। अक्टूबर में इसे आम लोगों के खोला गया था।

प्रमुख खबरें

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी