हिमाचल प्रदेश सरकार ने एक आईपीएस और आठ एचपीएस पुलिस अफसरों के नियुक्ति और तबादला आदेश जारी किए

By विजयेन्दर शर्मा | Sep 02, 2021

शिमला । हिमाचल प्रदेश सरकार ने एक आईपीएस और आठ एचपीएस पुलिस अफसरों के नियुक्ति और तबादला आदेश जारी किए हैं। आईपीएस चारू शर्मा को एसडीपीओ बंजार कुल्लू, एएसपी मनमोहन सिंह को सीआईडी शिमला से एएसपी विजिलेंस मंडी, डीएसपी सुरिंदर कुमार को महिला रिजर्व बटालियन बस्सी बिलासपुर से एसडीपीओ नूरपुर लगाया गया हैं। वहीं एसडीपीओ नूरपुर ट्रांसफर किए आईपीएस अभिषेक के तबादला आदेश अलग से जारी किए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: हिमाचल में शतप्रतिशत वैक्सीनेशन के लिए प्रदेश सरकार बधाई की पात्र-डा. राजीव बिन्दल

हिमाचल प्रदेश सरकार ने कई अधिकारियों के कंपलसरी प्रोफेशनल ट्रेनिंग प्रोग्राम में जाने के चलते बारह अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार दिया है। एसडीएम सरकाघाट राहुल जैन को एसडीएम धर्मपुर, एसडीएम देहरा धनबीर ठाकुर को एसडीएम ज्वालामुखी, एसडीएम धीरा डॉ. आशीष शर्मा को एसडीएम जयसिंहपुर, आरटीओ सोलन नरेंद्र कुमार द्वितीय को एसी टू डीसी सोलन, एसडीएम नाहन रजनीश कुमार को नाहन मेडिकल कॉलेज के संयुक्त निदेशक, एसी टू डीसी शिमला डॉ. पूनम को एसडीएम शिमला शहरी का अतिरिक्त जिम्मा दिया गया है। 

एसी टू डीसी मंडी संजय कुमार को मंडलायुक्त मंडी का सहायक आयुक्त, एसडीएम थुनाग पारस अग्रवाल को एसडीएम चच्योट, एसडीएम अंदौरा सोमिल गौतम को एसडीएम जवाली, डीटीडीओ सोलन रत्ती राम को सहायक सेटेलमेंट अधिकारी सोलन व सहायक सेटेलमेंट अधिकारी अर्की, एसडीएम किन्नौर स्वाती डोगरा को एसी टू डीसी किन्नौर और आरटीओ बिलासपुर योगराज को एसडीएम बिलासपुर का अतिरिक्त जिम्मा दिया गया है।

प्रमुख खबरें

Under-19 Asia Cup के लिए Indian Team में चुने गए Rahul Dravid और Virender Sehwag के बेटे

PM Modi ने Ekta Nagar में भारत पर्व 2026 का किया शुभारंभ

Himanta Biswa Sarma ने मंत्री Biswajit Daimary का किया बचाव, ULFA बयान पर Congress ने उठाए सवाल

भारतीय महिला कुश्ती का ऐतिहासिक पल, Manisha Bhanwala ने जीता World Wrestling Championship Gold