हिमाचल सिर्फ देवभूमि ही नहीं वीरभूमि भी है, अमित शाह ने बताया कांग्रेस के पास चुनाव के लिए क्या है मुद्दा

By अभिनय आकाश | Nov 06, 2022

हिमाचल के नगरोटा विधासभा में जनसभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस वालों के पास एक ही मुद्दा है कि यहां एक रिवाज है कि एक बार कांग्रेस आती है और एक बार बीजेपी। उत्तराखंड, यूपी, असम, मणिपुर में जाकर देखो रिवाज बदल गया है। अब एक बार बीजेपी आती है तो बार-बार बीजेपी आती है। 5 साल में हिमाचल के घर-घर में गैस सिलेंडर पहुंचाने का काम नरेन्द्र मोदी और जयराम जी ने किया। हर घर में नल से जल पहुंचाने का काम भाजपा ने किया। 

इसे भी पढ़ें: 8 लाख से ज्यादा सरकारी नौकरी, युवाओं के लिए 900 करोड़ का स्टार्टअप, हिमाचल के लिए BJP ने 11 वादों के साथ जारी किया संकल्प पत्र

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस के पास यहां एक ही मुद्दा है, यहां रिवाज है एक बार भाजपा, एक बार कांग्रेस आती है। अरे कांग्रेस वालों, यूपी, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर और असम जाकर देखो, रिवाज बदल गया है। अब एक बार भाजपा आती है, तो बार-बार भाजपा आती है। पूरा देश हिमाचल को देवी-देवताओं की भूमि देवभूमि के नाम से जानता है। लेकिन मैं हमेशा कहता हूं कि ये हिमाचल सिर्फ देवभूमि ही नहीं वीरभूमि भी है। यहां की वीर माताओं ने सबसे ज्यादा बेटे भेजकर मां भारती को सुरक्षित रखने का काम किया है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर