हिमाचल वीर भूमि है और सैनिकों की भूमि है भाजपा इनका अपमान सहन नहीं करेगी -- भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनोद ठाकुर

By विजयेन्दर शर्मा | Oct 11, 2021

शिमला  भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनोद ठाकुर ने शिमला में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा की भाजपा चुनावी मोड में पूरी तरह से आज चुकी है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप राष्ट्रीवादी व देशभक्त पार्टी भाजपा के लिए जन समर्थन की जनता से अपील कर रहे है।

इसे भी पढ़ें: ज्वालामुखी में इन दिनों श्रद्वालु ढोल नगाड़े लेकर, जय माता दी का उदघेष करते हुए मां के दर्शन तथा आशीर्वाद पाने के लिये उमड़ रहे हैं

 

उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता व नेता एकजुट होकर पार्टी को चुनावों में विजयश्री दिलवाने के लिए कार्य कर रहे है और भाजपा सभी सीटों ओर जीत हासिल करेगी।

उन्होंने कहा कि हिमाचल वीर भूमि है और सैनिकों की भूमि है भाजपा इनका अपमान सहन नहीं करेगी। आश्चर्य होता है जब कांग्रेस की मंडी संसदीय क्षेत्र प्रत्याशी प्रतिभा सिंह कहती है कि कारगिल युद्ध, युद्ध नही था। इस व्यख्या से हम आश्चर्यचकित है।

उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध में 527 वीर जवान शहीद हुए थे। जिसमें 52 हिमाचल प्रदेश के जवान थे। वोटों के लिए कांग्रेस पार्टी इतना गिर गईं कि उनकी शहादत का ही अपमान कर दिया? उन्होंने कहा कि कप्तान विक्रम बत्रा, मेजर सोमनाथ शर्मा, मेजर धन सिंह थापा और रिफिलमैन संजय कुमार को परमवीर चक्र मिले हम इन विजेताओं को नमन करते है।

 

 

इसे भी पढ़ें: मानसिक रोगियों के लिये काॅउंसलिंग जरूरी ,मानसिक स्वास्थ्य एवं पुनर्वास अस्पताल जाकर किया रोगियों से संवाद-- राज्यपाल

 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास ना तो नीति है, ना नेता हैऔर नियत है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता देशद्रोहियों से घिरे नेताओं के आरोपों से गुमराह नहीं होने वाली। शायद पूर्व मुख्यमंत्री एव कांग्रेस के विरिष्ठ नेता स्वर्गीय वीरभद्र सिंह इन देश द्रोही नेताओं को स्वीकार ना करते। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृव द्वारा चुने गए मंडी से उम्मीदवार ब्रिगेडियर खुशाल सिंह ठाकुर सच्चे सैनिक है जिसनों कारगिल युद्ध माँ भारती की सेवा की है।

प्रमुख खबरें

Raja Shivaji Movie Review | राजा शिवाजी- श्रद्धा और भव्यता का संगम, लेकिन सिनेमाई बारीकियों में कुछ कसर

CBI का बड़ा एक्शन: UAE से दबोचे गए दो भगोड़े, Kamlesh Parekh पर करोड़ों के Bank Fraud का आरोप

Hera Pheri के अधिकारों पर घमासान! Firoz Nadiadwala ने दर्ज कराया धोखाधड़ी का केस, जबरन वसूली का आरोप

Axis Bank का बड़ा कदम! New Delhi में खुली Digital Locker Branch, जानें क्या है इसमें खास!