अब Himachal कांग्रेस में नजर आई फूट, मंत्री Vikramaditya Singh ने जय श्रीराम कह कर UCC पर मोदी सरकार का समर्थन किया

By नीरज कुमार दुबे | Jul 01, 2023

समान नागरिक संहिता के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी और शिवसेना यूबीटी ने जिस तरह बिना मांगे केंद्र सरकार का समर्थन किया है उससे विपक्षी गठबंधन में तो फूट पड़ ही गयी है लेकिन साथ ही जिस तरह कांग्रेस नेता भी इसके समर्थन में उतरने लगे हैं उससे दिख रहा है कि मोदी सरकार के एक मास्टर स्ट्रोक ने कांग्रेस और विपक्षी एकता को छिन्न-भिन्न कर दिया है। हम आपको बता दें कि एक बड़े राजनीतिक घटनाक्रम के तहत हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने समान नागरिक संहिता के लिए अपना "पूर्ण समर्थन" देने का ऐलान किया है। उन्होंने फेसबुक पर जय श्रीराम लिखकर समान नागरिक संहिता का जिस प्रकार समर्थन किया है उससे कांग्रेस नेतृत्व भी आश्चर्यचकित है क्योंकि अभी तक पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने इस पर अपना रुख नहीं तय किया है। हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार में लोक निर्माण एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य ने समान नागरिक संहिता का समर्थन करते हुए यह सवाल भी किया है कि लोकसभा चुनाव से कुछ महीने पहले यह मुद्दा क्यों उठाया जा रहा है। हम आपको यह भी बता दें कि विक्रमादित्य सिंह हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह के बेटे हैं। उनके दिवंगत पिता वीरभद्र सिंह छह बार राज्य के मुख्यमंत्री रहे।

इसे भी पढ़ें: संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से होगा शुरू, 11 अगस्त तक चलेगा, सरकार ने दी जानकारी

उनके इस कदम को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु से उनके मतभेद के रूप में भी देखा जा रहा है। हाल ही में कांग्रेस ने कर्नाटक में सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार तथा छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव के बीच मतभेद सुलझाये और अब वह राजस्थान में अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच मतभेद सुलझाने का प्रयास कर ही रही है कि सुक्खु और विक्रमादित्य सिंह के बीच मतभेद उजागर हो गये हैं।

जहां तक समान नागरिक संहिता मुद्दे पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया की बात है तो आपको बता दें कि पार्टी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि यह यूसीसी नहीं है, यह डीसीसी-डिवाइडिंग सिविल कोड है। यूसीसी एजेंडा नहीं है, बल्कि एजेंडा देश के लोगों को बांटना है। पार्टी ने यह सवाल भी उठाया है कि आखिर ऐसी क्या मजबूरी आ गयी कि समान नागरिक संहिता को तत्काल लाने की जरूरत पड़ गयी?

प्रमुख खबरें

T20I में Suryakumar Yadav की जगह Shreyas Iyer, Agarkar ने बताई कप्तानी की असली वजह

Sangar Bari Border से भारत में घुस रहे थे Bangladeshi Infiltrators, BSF ने हाथोंहाथ सिखा दिया करारा सबक

दिल्ली में बड़े Protest के बाद CJP पर राष्ट्रविरोधी गतिविधियों का आरोप, FIR दर्ज, विदेशी फंडिंग की जांच!

Horoscope 06 June 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल