हिमाचल प्रदेश : मनाली में कार खाई में गिरी, चार लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 07, 2025

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में मनाली और रोहतांग दर्रे के बीच रानी नाले के पास रविवार को एक कार के सड़क से फिसलकर खाई में गिर जाने से उसमें सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

हादसे के समय वाहन में पांच लोग सवार थे। राष्ट्रीय हरित अधिकरण द्वारा रोहतांग में व्यावसायिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद से प्रशासन प्रतिदिन इस मार्ग पर केवल सीमित वाहनों को ही परमिट प्रदान करता है।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान पंजाब के होशियारपुर निवासी रंजीत सिंह (31), हरविंदर सिंह (27) और कुल्लू निवासी एवं वाहन चालक नरेंद्र कुमार (34) के रूप में हुई है, जबकि एक मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

उसने बताया कि चारों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि होशियारपुर निवासी रवि कुमार (24) गंभीर रूप से घायल हो गया। यहां जारी एक बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दुखद सड़क दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

प्रमुख खबरें

BJP नेता Amar Pal Maurya का Lucknow में जोरदार स्वागत, गिनाए सरकार के काम

Indore के राऊ में तेज रफ्तार SUV ने कई वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Nepal Flash Flood में 100 लोगों की मौत, 133 भारतीयों समेत 750 लापता

Nepal में आए Flash Flood से 160 लोगों की मौत, 133 भारतीयों समेत 750 से अधिक लापता