Himachal Pradesh: मुख्यमंत्री सुक्खू ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण, पर्यटकों को निकालने की कोशिश जारी

By अंकित सिंह | Jul 11, 2023

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। इससे पहले उन्होंने ट्वीट कर कहा कि सभी वरिष्ठ नागरिकों और छोटे बच्चों वाले परिवारों सहित 10 लोगों को चंद्र ताल झील, लाहौल स्पीति से भुंतर, कुल्लू तक एयरलिफ्ट किया गया है। मैं निकासी और बहाली कार्यों की निगरानी के लिए जिला कुल्लू और मंडी का भी दौरा कर रहा हूं। इससे पहले सोमवार को उन्होंने कहा था कि राज्य ने पिछले 50 साल में इतनी भारी बारिश नहीं देखी है। 

इसे भी पढ़ें: Himachal Pradesh में बारिस ने मचाई तबाही, अब तक 20 की मौत, कुल्लू और लाहौल स्पीति में फंसे पर्यटक

फंसे हैं पर्यटक

हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति जिले में चंद्रताल झील में फंसे पर्यटकों को निकालने के लिए भारतीय वायु सेना के एक हेलीकॉप्टर को बुलाया गया है जबकि काजा से एक बचाव दल कुंजुम दर्रा पहुंच गया है तथा वह झील से महज आठ किलोमीटर दूर है। प्रधान सचिव (राजस्व) ओंकार चंद शर्मा ने मंगलवार को यह जानकारी दी। जिले में बारिश और हिमपात के बाद 14,100 फुट की ऊंचाई पर स्थित चंद्रताल में शिविरों में करीब 300 लोग फंस गए हैं जिनमें से ज्यादातर पर्यटक हैं।

प्रमुख खबरें

सुभाष चंद्रा के दिवाला मामले में NCLT ने बनाई पांच सदस्यीय विशेष पीठ

सोन नदी जल बंटवारे पर बिहार और झारखंड के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता

बिश्केक में पुतिन से मिले पीएम मोदी, रूस-यूक्रेन संघर्ष को बातचीत से सुलझाने पर दिया जोर

कौशांबी पटाखा फैक्टरी विस्फोट में 11 की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख और किया मुआवजे का ऐलान