हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने राज्य में मादक पदार्थ नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 02, 2025

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को पुलिस विभाग को निर्देश दिया कि वह राज्य में मादक पदार्थ नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए अगले छह माह तक व्यापक अभियान चलाए।

मुख्यमंत्री ने ऐसी अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई के आदेश दिए। उन्होंने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम को अक्षरशः लागू करने पर भी जोर दिया।

सुक्खू ने अधिकारियों से पूछा, ‘‘एनडीपीएस मामलों के निष्पादन में देरी क्यों हो रही है? एक सप्ताह के भीतर सभी मामलों की समीक्षा करें और उनका निपटारा करें।’’ उन्होंने कहा कि मादक पदार्थ तस्करों और उनके सहयोगियों की संपत्तियां जब्त की जानी चाहिए। मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग को संदिग्धों के बैंक खातों की जांच करने का भी निर्देश दिया।

प्रमुख खबरें

जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन के बीच नई दिल्ली इलाके में इंटरनेट सेवा बंद, AAP नेताओं और 50 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया

Bollywood अभिनेता Kay Kay Menon का 60वां जन्मदिन, Theatre से लेकर OTT तक ऐसा रहा सफर

Rajasthan के Governor और CM Bhajan Lal Sharma ने गांधी और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि

Smit Machchhar की तारीफ सुन पगलाया पाकिस्तान, किया अजीब ऐलान!