Himachal Pradesh: पार्वती नदी में हरियाणा की महिला पर्यटक बही, शव बरामद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 28, 2024

हिमाचल प्रदेश में कुल्लू जिले के मणिकर्ण में तस्वीर खिंचवाने के दौरान फिसलकर पार्वती नदी में गिरी हरियाणा की एक महिला पर्यटक की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला का शव बृहस्पतिवार को बरामद कर लिया गया। उन्होंने कहा कि कविता फिसलन भरे पत्थरों से फिसलकर पार्वती नदी के तेज बहाव में बहाव में बह गईं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कविता (31) का शव घटनास्थल से करीब चार किलोमीटर दूर सुमा रोपा के पास बचाव अभियान के दौरान बरामद किया गया। उन्होंने कहा कि पति ने शव की पहचान कर ली है।

प्रमुख खबरें

PSL में खेल रहे David Warner की बढ़ी मुश्किलें, Sydney में शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए पकड़े गए

चीन के Nostradamus की बड़ी भविष्यवाणी, Iran-US Tension बदल देगा पूरा Global Order

Jet Fuel संकट में बाकी Airlines पस्त, Delta को Refinery से हो रहा करोड़ों का Profit

Badminton Asia में बड़ी तकनीकी चूक, बिना Hawk-Eye के खेलने पर HS Prannoy ने उठाए गंभीर सवाल