हिप्र सरकार विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है: सुक्खू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 18, 2025

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

सुक्खू ने जनसभा में मौजूद को लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार विकास के नए आयाम स्थापित करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में।

उन्होंने घोषणा की कि आनी को नगर पंचायत बनाया जाएगा, सराहन में झील के विकास के लिए एक करोड़ रुपये आवंटित किए जाएंगे तथा स्थानीय युवाओं को ई-कार्ट पर 50 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि आनी में जल्द ही सीबीएसई से मान्यता प्राप्त एक स्कूल खोला जाएगा।

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका