Himachal Weather: भारी बारिश से 125 सड़कें बंद, मंडी जिले में सबसे अधिक असर

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 24, 2026

हिमाचल प्रदेश में बारिश के कारण कुल 125 सड़कें बंद हो गईं और मंडी जिला सबसे अधिक प्रभावित हुआ। शिमला मौसम विभाग ने रविवार को राज्य में 29 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान लगाया है। भारी बारिश के कारण जलभराव हो गया, जिससे मंडी शहर के बीचों-बीच स्थित इंदिरा मार्केट का ऐतिहासिक घंटाघर परिसर एक तालाब में बदल गया।

राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (एसईओसी) के अनुसार, शनिवार शाम तक राज्य में 125 सड़कें वाहनों के आवागमन के लिए बंद थीं। इसके अलावा 33 बिजली ट्रांसफार्मर और 20 पेयजल आपूर्ति योजनाएं भी प्रभावित हुई हैं। एसईओसी ने बताया कि मंडी जिले में सबसे अधिक 62 सड़कें बंद हैं।

इसके बाद कुल्लू में 31, शिमला में 10, चंबा और कांगड़ा में आठ-आठ, ऊना में चार तथा बिलासपुर और लाहौल-स्पीति में एक-एक सड़क बंद है। राज्य के कई हिस्सों में शनिवार शाम से पिछले 24 घंटों के दौरान मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई।

प्रमुख खबरें

Jamia Millia Islamia को भारत विरोधी गतिविधियों का अड्डा नहीं बनने देंगे: VHP

सुरक्षा चिंताओं के कारण IndiGo ने Saudi Arabia की उड़ानें 31 अक्टूबर तक रोकीं

Delhi Metro की Airport Express Line पर चिपके मिले सरकार विरोधी पोस्टर, अज्ञात लोगों पर FIR

Jamia Millia Islamia के पास प्रदर्शन के दौरान Congress MP Imran Masood समेत 10 हिरासत में