Himachal Pradesh: पच्छाद में पुलिस ने अवैध रेजिन ले जा रहा पिकअप वाहन किया जब्त

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 03, 2026

नाहन, तीन अगस्त हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पच्छाद इलाके में पुलिस ने कथित तौर पर बिना वैध दस्तावेजों के 119 टिन रेजिन ले जा रहे एक पिकअप वाहन को जब्त किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। यह जब्ती रविवार देर शाम को उस समय की गई जब पच्छाद थाने की एक टीम ने नियमित गश्त के दौरान कंगर घाट गांव से आगे धरयार क्रॉसिंग के पास संदेह के आधार पर एक पिकअप वाहन को जांच के लिए रोका।

हिमाचल प्रदेश में बिना वैध अनुमति पत्र के रेजिन का परिवहन नहीं किया जा सकता है। सिरमौर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एन. एस. नेगी ने बताया कि वाहन को कब्जे में ले लिया गया है और पच्छाद थाने में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: Rahul Gandhi के विश्वासघात वाले बयान पर भड़की DMK ने Congress को बताया जहरीला साँप

Jharkhand Student Protest | रांची में दिखा जंतर-मंतर जैसा नजारा, छठे दिन भी डटे रहे JPSC-JSSC अभ्यर्थी, बारिश के बीच छात्र नेता की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल

जमशेदपुर एफसी (Jamshedpur FC) के खिलाड़ियों ने सीनियर टीम को भंग करने के फैसले पर की पुनर्विचार की अपील

Parliament में Ram Mandir और छात्रों के मुद्दे पर विपक्ष का प्रदर्शन, Amit Shah से जवाब की मांग