हिमाचल प्रदेश भी हुआ लॉकडाउन, जयराम ठाकुर बोले- घबराने की जरूरत नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 23, 2020

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विधानसभा में सोमवार को घोषणा की कि कोरोना वायरस के प्रकोप के मद्देनजर अगले आदेश तक हिमाचल प्रदेश में लॉकडाउन (बंद) कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा का सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने से पहले यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि लोगों को घबराना नहीं चाहिए क्योंकि सरकार किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। 

उन्होंने कहा कि अगले आदेश तक लॉकडाउन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि हालांकि आवश्यक सेवाएं मिलती रहेंगी। रविवार को कांगड़ा जिले में कोरोना वायरस के दो मामलों की पुष्टि होने के बाद बंद कर दिया गया था। साथ ही कई लोगों को घरों में पृथक रखा गया है।

इसे भी देखें : कहां से आया जनता कर्फ्यू का कॉन्सेप्ट 

प्रमुख खबरें

Attica Gold पर ED का एक्शन, चोरी का सोना खरीदने के आरोप में 16 ठिकानों पर तलाशी

विपक्ष की आलोचनाओं से नहीं पड़ता फर्क, DMK पर सवाल जारी रहेंगे: Vijay

Badrinath में संगीत कार्यक्रम पर Murli Manohar Joshi ने जताई आपत्ति, रोक लगाने की मांग

UNGA में Shehbaz Sharif ने अलापा कश्मीर राग, Donald Trump के हस्तक्षेप का किया दावा