हिमाचल प्रदेश : हमीरपुर जेल में कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 17, 2024

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में जिला कारागार में बंद एक कैदी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक कारागार के कर्मचारियों ने शुक्रवार रात दीप चंद (38) को स्नानघर के अंदर फंदे से लटका हुआ पाया। उसने कंबल का इस्तेमाल कर फांसी लगा ली।

दीप चंद को दुष्कर्म के एक मामले में दोषी करार दिया गया था। दीप चंद के परिजनों और ग्रामीणों ने कारागार के सामने विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस के विरोध में नारेबाजी की। उन्होंने अधिकारियों से सवाल किया कि पुलिस की निगरानी में आत्महत्या कैसे हो सकती है।

ब्लॉक प्रभाग समिति की सदस्य सीमा भारद्वाज ने मामले की जांच की मांग की है। हमीरपुर के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) मनीष कुमार सोनी अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कारागार परिसर में पहुंचे और प्रदर्शन कर लोगों को शांत किया।

एसडीएम सोनी ने कैदी की मौत की पुष्टि की और प्रदर्शनकारियों को बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि मंडी की एक फॉरेंसिक टीम ने नमूने एकत्र किए हैं और आगे की जांच जारी है।

पुलिस के मुताबिक दीप चंद को एक स्थानीय अदालत ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत दोषी ठहराया था और वह 24 फरवरी से जेल में बंद था।

प्रमुख खबरें

विंटर में ऑफिस लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए पहनें Winter Co-ord Set, दिखेंगी आप स्टाइलिश

वेनेजुएला को अमेरिकी सेना ने घेरा! मादुरो को अब पुतिन बचाएंगे?

जवाब देंगे... सौरव गांगुली के 50 करोड़ के मानहानि केस पर आया उत्तम साहा का बयान, जानें पूरा मामला

Trump की टैरिफ धमकियों के बीच भारत को मिली BRICS की कमान! अमेरिका की उड़ी नींद