कुदरत की गोद में सुकून भरे दो पल बिताने के लिए बेहतरीन जगह है सैंज घाटी

By कंचन सिंह | Sep 18, 2019

हिमाचल प्रदेश का नाम लेते ही आंखों के आगे हरियाली और ऊंचे-ऊंचे खूबसूरत पहाड़ छा जाते हैं। वैसे तो पूरा हिमाचल ही बहुत खूबसूरत है और शिमला तो मशहूर टूरिस्ट स्पॉट बन चुका है, जहां पूरे साल सैलानियों की भीड़ लगी रहती है, लेकिन आप यदि भीड़ भाड़ से दूर एकांत में सुकून भरे कुछ पल बिताना चाहते हैं, तो हिमाचल की सैंज वैली आपके लिए परफेक्ट जगह है।

कुल्लू जिले में स्थित सैंज वैली अभी तक भीड़ से दूर है, इसलिए यहां आपको असीम शांति का अनुभव होगा। इस घाटी में कई छोटे-छोटे खूबसूरत गांव हैं। जहां सेब और खुबानी की ढेर सारे बगीचे हैं। इसके अलावा यहां सुंदर नदियां और जंगल है जो इसे फोटोग्राफी के लिए बेहतरीन बनाते हैं। सैंज वैली चारों ओर से खूबसूरत पहाड़ों से घिरा हुआ है। रोमांच के शौकीन यहां ट्रेकिंग का आनंद ले सकते हैं और यहां से थोड़ी दूरी पर ही शांगड़ नामक जगह है, जो कुदरती सुंदरता से सराबोर है। सैंल वैली जाने पर आप इन जगहों की सैर अवश्य करें।

इसे भी पढ़ें: इतिहास और आधुनिकता को जानने के लिए नीमराना से बेहतर कुछ नहीं

पुंडरीक ऋषि झील: नेही गांव में में आप पुंडरीक ऋषि झील देख सकते हैं। स्थानीय लोग इस झील की पूजा करते है इसलिए इसमें कोई नहाता नहीं है। झील के पास ही एक बड़ा मैदान हैं। शाम के समय यहां आकर आपको असीम शांति का अनुभव होगा। मैदान में बैठकर आप कुदरती खूबसूरती का आनंद ले सकते हैं।


शांगड़: यह सैंज वैली में बसा एक बेहद खूबसूरत गांव है। यहां शंगचुल महादेव का मंदिर है, दरअसल यह इस गांव के स्थानीय देवता है। इस गांव तक आपो टैक्सी से आना होगा या रोमांच का आनंद लेना है तो पहाड़ों में घने जंगल के बीच ट्रैक भी कर सकते हैं। शांगड़ में आपको घास का सुंदर मैदान दिखेंगे और इसके किनारे लगे देवदार के पेड़ों का झुंड इसकी सुंदरता में चार चांद लगता है।

इसे भी पढ़ें: खूबसूरत पहाड़, झरने और कुदरती नज़ारों के बीच बसा माउंट आबू

सारीकंडा: अपर नेही से आप सारीकंडा के तक ट्रैकिंग कर सकते हैं। यह ट्रैक काफी लंबा होगा, इसलिए आपको जल्दी निकलना होगा। सारीकंडा से आपको पूरी बंजार वैली देख सकते हैं, यह नजारा आपके लिए यादगार अनुभव बन जाएगा। यदि आप यहां सर्दियों के मौसम में आते हैं तो बर्फबारी का मज़ा ले सकते हैं।

दिल्ली से मनाली जाने वाले रास्ते में एक छोटा सा स्टॉप आता है- औट। यहां आने के बाद आपको सैंज रोपा के लिए दूसरी बस लेनी होगी या प्राइवेट गाड़ी से जा सकते हैं। टैक्सी के जरिए भी आप सैंज घाटी के गांव तक पहुंच सकते हैं। 

कम बजट वालों के लिए यह परफेक्ट डेस्टिनेशन है। क्योंकि यहां रहने के लिए आपको कम कीमत में कई होमस्टे मिल जाएंगे।

- कंचन सिंह

प्रमुख खबरें

Gurmeet Ram Rahim 21 दिन की Furlough पर रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आया

Karnataka ने Amazon और Swiggy Instamart के खाद्य लाइसेंस निलंबित किए, धतूरा बेचने पर रोक

Colombo Test Match India vs Sri Lanka | कोलंबो में भारत का दबदबा जारी, दूसरे दिन श्रीलंका को बैकफुट पर धकेला

25 August History: Shane Warne के 400 टेस्ट विकेट और भारत की विश्व कप जीत