हिमाचल प्रदेश : विश्व पर्यावरण दिवस पर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखायी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 05, 2023

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखायी। यहां जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, संजौली में पोर्टमोर के सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और शिमला पब्लिक स्कूल के छात्रों तथा शिमला नगर निगम के स्वयंसेवकों ने इस रैली में हिस्सा लिया। बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री सुक्खू ने अपने आधिकारिक आवास से जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखायी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पर्यावरण संरक्षण के लिए तमाम कदम उठाए हैं।

इसे भी पढ़ें: राज्यपाल, अखिलेश और मायावती समेत कई प्रमुख नेताओं ने योगी को जन्मदिन की बधाई दी

सुक्खू ने कहा कि ‘सिंगल यूज’ प्लास्टिक पर पाबंदी लगाने वाला हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य है। उन्होंने कहा कि देवभूमि के रूप में पहचान रखने वाले हिमाचल प्रदेश का लक्ष्य जागरुकता अभियान के माध्यम से युवाओं में पर्यावरण के प्रति प्रेम तथा जागरुकता पैदा करना है।

इसे भी पढ़ें: Bhagalpur Bridge Collapse: भाजपा का निशाना, कहा- नीतीश और तेजस्वी भ्रष्टाचार और कुशासन के सेतु हैं

बयान के अनुसार, रैली में साइकिल चालक भी भाग ले रहे हैं। पर्यावरण के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने ‘ग्रीन बजट’ पेश किया है जिसमें पर्यावरण संरक्षण और इसकी निरंतरता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न उपाय शामिल किए गए हैं।

प्रमुख खबरें

Noida: बेटी पैदा होने से नाराज पति ने पत्नी की हत्या की, गिरफ्तार

Odisha के क्योंझर में सड़क हादसे में छह लोगों की मौत

Hoarding Accident : कार से दो शव निकाले गए, मृतक संख्या 16 हुई

RR vs PBKS: पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी मात, कप्तान सैम कर्रन ने खेली अर्धशतकीय पारी