हिमाचल: सुक्खू ने वार्षिक आवंटन में पहाड़ी राज्यों के लिए अलग मानदंड बनाने की मांग की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 14, 2025

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पहाड़ी राज्यों की अलग तरह की चुनौतियों का जिक्र करते हुए वार्षिक राज्यवार आवंटन में 11 पहाड़ी राज्यों के लिए अलग मानदंड बनाने की अपील की।

सुक्खू ने सुझाव दिया कि इस प्रक्रिया में वन क्षेत्र, हरित पहल और पारिस्थितिक योगदान जैसे मानदंडों पर विचार किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने यह बात राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के उप प्रबंध निदेशक गोवर्धन सिंह रावत से शुक्रवार को उनके आधिकारिक आवास, ओक ओवर में मुलाकात के दौरान कही।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार और नाबार्ड मुख्यालय के बीच समन्वय को मजबूत करने में नाबार्ड के क्षेत्रीय कार्यालय की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की। उन्होंने नाबार्ड से ग्रामीण अवसंरचना विकास निधि (आरआईडीएफ) के अंतर्गत भूमि आधारित सौर परियोजनाओं को वित्त पोषण के लिए पात्र मानने का आग्रह भी किया।

प्रमुख खबरें

Supreme Court ने 26 आंतरिक समितियों का पुनर्गठन किया

Ghaziabad: ग्राहकों के खातों से 65 लाख रुपये के गबन का आरोपी बैंक कर्मी गिरफ्तार

आर्थिक तंगी, घर खाली करने के दबाव के कारण परिवार के सदस्यों के आत्महत्या करने का संदेह: पुलिस

संविधान कमजोर कर रही मोदी सरकार, सामाजिक न्याय के लाभ पलटे गए: खरगे