पंजाब के बाद हिमाचल की बारी, सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी

By विजयेन्दर शर्मा | Mar 12, 2022

शिमला। शिमला की शांत वादियों में आज आम आदमी की तिरंगा यात्रा के साथ ही प्रदेष का सियासी महौल गरमा गया है।  पंजाब में पार्टी को मिली जीत के बाद हिमाचल में आम आदमी पार्टी के चुनावी अभियान की शुरूआत शनिवार को दिल्ली के स्वास्थय मंत्री सत्येन्दर जैन ने शुरूआत की। जिसमें बडी तादाद  में आप कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इससे पहले आप कार्यकर्ताओं ने सत्येंद्र जैन की अगुआई में शिमला में रोड शो भी निकाला।

पंजाब में बड़ी जीत के बाद आम आदमी पार्टी इन दिनों पूरे आत्म विशवास में है। पार्टी ने अब हिमाचल प्रदेश में चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। शिमला में पार्टी कार्यक्रम में शिरकत करने आये दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि पार्टी हिमाचल की सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। सत्येंद्र जैन ने कहा, ’आम आदमी पार्टी हिमाचल में आगामी विधानसभा चुनाव में भी सरकार बनाएगी और यहां भाजपा से मुकाबला होगा। उन्होंने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था बदतर स्थिति में है।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश निजी बस ऑपरेटर संघ के सम्मान समारोह को सम्बोधित किया

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा, पंजाब के बाद अब हिमाचल की बारी है। हम आगामी विधानसभा चुनाव में सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस से आप को कोई चुनौती नहीं है और भाजपा को हराने का मंत्र आप जानती है।

इसे भी पढ़ें: देश का भविष्य युवा पीढ़ी पर निर्भर हैः राज्यपाल

गौरतलब है कि दिल्ली के बाहर पहली बार किसी राज्य में आम आदमी पार्टी सरकार बनाने जा रही है। पार्टी ने यहां 117 में से 92 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं गोवा में भी खाता खोलते हुए पार्टी ने दो सीटें हासिल की है। अब आम आदमी पार्टी अन्य राज्यों में भी विस्तार की योजना बना रही है। पंजाब और गोवा के बाद अब हिमाचल और गुजरात में पार्टी की नजर है।

प्रमुख खबरें

Asian Games 2026 पदक विजेताओं को World Boxing Championships 2027 में सीधी एंट्री देगी BFI

China बिना सैन्य हमले के ताइवान को बांटना चाहता है, NSC Advisor Alex Huang की चेतावनी

मेटा केवल मध्यस्थ नहीं, सेवा प्रदाता के रूप में निभानी होगी जवाबदेही: सरकारी सूत्र

Nepal के विदेश मंत्री शिशिर खनाल से मिले राजदूत Naveen Srivastava, द्विपक्षीय सहयोग पर जताया आभार