Madhya Pradesh: Shivraj Singh Chauhan की वजह से टेंशन में आए Himanata Biswa Sarma, जानें कारण

By अंकित सिंह | Sep 18, 2023

'सनातन धर्म' पर द्रमुक मंत्री उदयनिधि स्टालिन की टिप्पणियों से शुरू हुई राजनीतिक बहस के बीच, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने विश्वास व्यक्त किया कि "सनातन धर्म" परिस्थितियों की परवाह किए बिना कायम रहेगा। मध्य प्रदेश में एक रैली में बोलते हुए, सरमा ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा, "मैं राहुल गांधी को बताना चाहता हूं कि 'सनातन था, सनातन है और सनातन हमेशा रहेगा..."। दिलचस्प बात यह है कि 17 सितंबर को, असम के मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को "चुनावी हिंदू" (चुनावी उद्देश्यों के लिए हिंदू) करार दिया, और कहा कि अगर सनातन धर्म के बजाय किसी अन्य धर्म के खिलाफ ऐसी टिप्पणियां की जातीं तो विपक्षी इंडिया गुट की प्रतिक्रिया अलग होती।

इसे भी पढ़ें: Chai Par Sameeksha: Sanatan Dharma और Media का विरोध कर I.N.D.I.A. ने नीति और नीयत स्पष्ट कर दी है

हिमंता ने कहा कि मुझे अच्छा लगा लेकिन अब सोशल मीडिया के जरिए भाषण असम में भी लोग सुन रहे हैं। वहां से लोग मुझे पूछ रहे हैं कि असम में लाडली बहन योजना कब लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे तो मेरी टेंशन बढ़ गई। उन्होंने कहा कि देश के किसी भी राज्य में चाहे बीजेपी की सरकार हो या कांग्रेस या किसी अन्य की, किसी भी राज्य में इस तरीके का बड़ा स्कीम नहीं लाया गया है। उन्होंने कहा कि शिवराज जी ने चमत्कार करके दिखाया है। उन्होंने कहा कि शिवराज जी ने मुझे बताया कि मैं 450 सो रुपए में गैस सिलेंडर दे रहा हूं। उन्होंने कहा कि यूपी में भी नहीं है। योगी जी का भी नींद खत्म हो गया होगा, यह स्कीम सुनने के बाद। हमारा तो प्रॉब्लम शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि मैं शिवराज जी चौहान से बोला कि आप तो सारी सरकार को खत्म कर देंगे इस तरह के गरीब कल्याण के लिए काम करेंगे तो। 

प्रमुख खबरें

कर्तव्य पथ पर शहादत: महाराष्ट्र में पेट्रोल पंप सील करने गए IOC अधिकारी की चाकू घोंपकर हत्या, 2005 के मंजूनाथ कांड की यादें ताजा

Tamil Nadu के अस्पतालों में दवाओं पर त्रिभाषा फॉर्मूले का DMK ने किया कड़ा विरोध

Amazon Great Indian Festival Sale: 8 अक्तूबर से शुरू, iPhone 16 और Samsung फोन्स पर भारी छूट

Rise And Fall S2 | राइज़ एंड फ़ॉल 2 को लगा दोहरा झटका! तेज प्रताप यादव और करण पटेल ने अपनी मर्ज़ी से छोड़ा शो? जानिए असल वजह क्या है?