Himanta ने उल्फा (आई) प्रमुख को युवाओं का भविष्य खतरे में डालने वाली गतिविधियों से बचने को कहा

By Prabhasakshi News Desk | Sep 14, 2024

गुवाहाटी । असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने प्रतिबंधित संगठन उल्फा (आई) प्रमुख परेश बरुआ से राज्य के युवाओं का भविष्य खतरे में डालने वाली किसी भी गतिविधि में शामिल नहीं होने का आग्रह करते हुए कहा कि राज्य आगामी 10 साल में एक ‘पावरहाउस’ (शक्ति का केंद्र) बनने जा रहा है। शर्मा ने यहां ‘द असम ट्रिब्यून डायलॉग 2024’ में कहा कि 15 अगस्त को राज्य भर में बम लगाना ‘‘गहरी चिंता का विषय है जो राज्य में जारी प्रगति और विकास को प्रभावित कर सकता है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस मंच पर उल्फा (आई) प्रमुख से आग्रह करता हूं कि वे ऐसी किसी भी गतिविधि में शामिल नहीं हों जो राज्य के युवाओं के भविष्य को खतरे में डाल दे।’’ प्रतिबंधित संगठन उल्फा (आई) ने स्वतंत्रता दिवस पर असम में सिलसिलेवार विस्फोट करने के लिए 24 स्थानों पर बम लगाने का दावा किया था जिसके बाद पुलिस ने गुवाहाटी में दो स्थानों सहित कम से कम आठ स्थानों से ‘बम जैसे पदार्थ’ बरामद किए थे।

प्रमुख खबरें

ISIS जैसे जिहादी समूहों में महिलाओं को मिली रणनीतिक और संगठनात्मक कमान, शोध में खुलासा

Pakistan के खिलाफ दबाव हावी न होने की दी थी सलाह, जीत के बाद बोले Shreyas Iyer

Mumbai Police ने Shivaji Park में बिना अनुमति प्रदर्शन पर CJP आयोजकों समेत 500 पर दर्ज की FIR

Iran संकट: Gulf में ऊर्जा ठिकानों की रक्षा में जुटी US सेना, Patriot का स्टॉक 1000 से कम