By रेनू तिवारी | May 10, 2021
हिमंत बिस्वा सरमा ने असम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उन्हें राज्यपाल जगदीश मुखी द्वारा शपथ दिलाई जा रही है। समारोह में उपस्थित भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य नेता भी शामिल हुए। सरमा के आज सुबह लगभग 12 बजे पद की शपथ में शामिल हुए और मुख्यमंत्री की शपथ ली। समारोह में असम की कैबिनेट के लिए भी मंत्रियों ने शपथ ली। शपथ समारोह में त्रिपुरा के सीएम बिप्लब देब, मेघालय के सीएम कोनराड संगमा, मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह, और नागालैंड के सीएम नीफिउ रियो भी असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा और उनके मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद थे। पूर्व सीएम सर्बानंद सोनोवाल भी मौजूद रहे।
असम के अगले मुख्यमंत्री चुने गए हिमंता बिस्वा सरमा ने रविवार को जोर देकर कहा कि उनके पूर्ववर्ती सर्वानंद सोनोवाल ‘ मार्गदर्शक’ बने रहेंगे। सरमा ने सर्वसम्मति से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद अपने संबोधन में कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, सोनोवाल और अन्य पार्टी नेताओं के आभारी हैं, जिन्होंने राज्य के लोगों की सेवा करने का उन्हें मौका दिया। इस मौके पर उन्होंने वादा किया कि वह अपने कर्तव्यों का ‘ प्रतिबद्धता एवं ईमानदारी’ से निर्वहन करेंगे। पूर्वोत्तर जनतांत्रिक गठबंधन (एनईडीए) के समन्वयक की जिम्मेदारी भी निभा रहे सरमा ने सोनोवाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका कार्यकाल ‘बेदाग रहा और एक भी भ्रष्टाचार के या अन्य आरोप नहीं लगे।’’