हिमंत बिस्वा सरमा का बड़ा दावा, चिकन्स नेक पर बांग्लादेश रच रहा खतरनाक साजिश

By अंकित सिंह | Aug 22, 2025

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रणनीतिक सिलीगुड़ी कॉरिडोर (चिकन्स नेक क्षेत्र) में संभावित सुरक्षा खतरे के बारे में आगाह किया है। उन्होंने बांग्लादेश में मौजूद कुछ तत्वों द्वारा इस क्षेत्र और इसके आसपास के लोगों को अपनी बांग्लादेशी जड़ों का हवाला देकर भड़काने की कोशिशों का हवाला दिया है। गुवाहाटी में पत्रकारों को संबोधित करते हुए, मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली बार जब मैं धुबरी गया था, तो हमने एक दीवार पर लिखा देखा था जिसमें धुबरी जिले के लोगों से बांग्लादेश के प्रति निष्ठा दिखाने का आग्रह किया गया था। वह इलाका चिकन्स नेक में आता है। अब, चिकन्स नेक के दोनों ओर मूल रूप से बांग्लादेश से आए लोग रहते हैं। 

इसे भी पढ़ें: असम: विशेष टाडा अदालत ने 34 साल पुराने मामले में उल्फा के 31 नेताओं को बरी किया

असम समझौते और नागरिकता अधिनियम के बाद के प्रावधानों के अनुसार, 24 मार्च, 1971 से पहले बांग्लादेश से असम में प्रवेश करने वाले और राज्य में रह रहे व्यक्तियों को भारतीय नागरिक माना जाता है। जो लोग निर्धारित तिथि के बाद प्रवास करते हैं, उन्हें भारतीय कानून के तहत अवैध अप्रवासी माना जाता है। इस बीच, असम मंत्रिमंडल ने घोषणा की है कि अगले एक साल तक अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और चाय बागान समुदायों के लोगों को छोड़कर, 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को कोई नया आधार कार्ड जारी नहीं किया जाएगा। यह कदम अवैध विदेशियों को आधार कार्ड जारी करने पर रोक लगाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

प्रमुख खबरें

पंजाब चुनाव की रणनीति: Pargat Singh ने KC Venugopal से की अहम बैठक

Congress Chief Mallikarjun Kharge ने तमिलनाडु में तीन नई कमेटियों को दी मंजूरी

मतदान का अधिकार छीनना संविधान के मूल ढांचे पर हमला: Justice Ujjal Bhuyan

Sheikh Hasina प्रत्यर्पण: बांग्लादेश बोला, कानूनी प्रक्रिया के साथ राजनीतिक मंशा भी जरूरी